संगीत में भाभी Kashmera Shah का हाथ पकड़े नजर आए आरती सिंह के होने वाले पति, देखते ही एक्ट्रेस का बन गया मुंह

Arti Singh Latest Video: आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को एक्ट्रेस की हल्दी थी तो वहीं मंगलवार को संगीत सेरेमनी की गई। संगीत के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख अच्छे अच्छों के होश उड़ गए हैं। किसी को यह वीडियो काफी क्यूट लग रहा है तो कोई इस वीडियो में ट्रोलिंग करता नजर आ रहा है।
संगीत में भाभी का हाथ पकड़े दिखे दीपक
आरती सिंह के संगीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान संगीत में फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें भाभी कश्मीरा शाह मिल जाती हैं। वह आरती का हाथ छोड़ कश्मीरा का हाथ पकड़कर भाभी को लेकर आते हैं, लेकिन वीडियो में देखकर लगता है कि आरती को यह कुछ खास पसंद नहीं आता है वह वहां से चली जाती हैं। कश्मीरा और दीपक आरती को आवाज लगाते हैं। जिसके बाद आरती मानती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या बात है यह तो भाभी ननद की क्यूट नोकझोक है। तो वहीं दूसरे ने कहा अरे आरती तो गुस्सा हो गई। तो वहीं तीसरे ने कहा आरती को अपनी भाभी से जलन हो रही है। आपको बता दें कि 25 अप्रैल यानी कि कल मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करेंगी। वह अपनी शादी के बेहद ही खुश हैं। वह इसी तरह की शादी चाहती थीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद एक बड़ा रिसेप्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications