किसी आलीशान होटल में नहीं बल्कि इस मंदिर में शादी करेंगी गोविंदा की भांजी आरती, वेडिंग कार्ड की झलक आई सामने

Arti Singh will marry in this Temple: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास लाइमलाइट में हैं। बता दें कि इन दिनों आरती अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं क्योंकि इसी महीने वे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को होगी। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की थी इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आरती अपना वेडिंग कार्ड लिए काशी विश्वनाथ के मंदिर में नजर आ रही थीं। आरती ने शादी का पहला न्योता काशी के बाबा को दिया है।
ये मेहमान आ रहे हैं शादी में
आपको बता दें कि आरती कि शादी की खास थीम रखी गई है। आरती की शादी की थीम होगी 'Be Fabulous' इस थीम के अनुसार ही मेहमान भी वेडिंग अटेंड करने आएंगे। बता दें कि शादी में गोविंदा का पूरा परिवार ही शादी में शामिल होगा। बिपाशा बसु, डॉली सिंह, नीलम कोठारी, शेफाली जरीवाला, अयाज खान जैसे कई सितारे शादी में शामिल होने जा रहे हैं।
यहां होगी आरती की शादी
ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरती सिंह अपने मंगेतर दीपिक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगी। इस बारे में आरती बात करती हुई कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि मैं भारी शादी नहीं करूंगी, फंक्शन नहीं होगा सब कुछ होगा। बस मेरा मन था मंदिर में शादी करने का और सब वैसा ही हो रहा है। मैं मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करूंगी। और मेन फंक्शन वाले दिन हैवी ज्वैलरी और नए लुक में नजर आऊंगी। मेरी शादी में आने के लिए इंडस्ट्री के मेरे कई दोस्त आने को तैयार हैं। जैसे अंकिता लोखंडे, प्रिंस तो अभी ऑस्ट्रेलिया में गया है लेकिन युविका मेरी शादी में आने की वजह से विदेश नहीं गई। मैं अपने दोस्तों का इतना प्यार देखकर काफी खुश हूं।
आरती का वेडिंग कार्ड आया सामने
हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वे आरती के वेडिंग कार्ड की झलक दिखाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं भारती के बेटे गोले ने तो कार्ड के साथ आई मिठाई को देखकर एक्साइटमेंट दिखाई।


Click it and Unblock the Notifications