आरती सिंह ने करवाई अपने दूल्हे की विदाई, गाड़ी चलाकर ससुराल पहुंची नई दुल्हन

Arti Singh Vidai Video Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई है। एक्ट्रेस की शादी में कई नामी हस्तियों को शादी में शिरकत करते देखा गया था। आरती के शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन वहीं एक वीडियो विदाई का भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं।
दूल्हे को भगा ले गईं आरती सिंह
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। विदाई के बाद आरती गाड़ी में बैठ जाती हैं वहीं उनके बगल में उनके पति दीपक चौहान भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कृष्णा अभिषेक रस्म निभाने आते हैं उतने में ही आरती सिंह गाड़ी चला देती हैं और अपने दूल्हे को भगा ले जाती हैं। सोशल मीडिया पर आरती के इस वीडियो पर जमकर यूजर्स के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।ॉ
यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
इस वीडियो को यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा दुल्हन दूल्हे को भगाकर ले गई। वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा जमाना बहुत आगे निकल गया है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आने वाले समय में यही होगा। दूल्हन की नहीं बल्कि दूल्हे की विदाई होगी। आपको बता दें कि आरती दीपक चौहान से अपनी चाची के माध्यम से मिली थीं। आरती सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी शादी पूरी तरह अरेंज मैरिज है। शादी के पहले जो भी समय मिला हमने एक दूसरे को जाना।


Click it and Unblock the Notifications











