Bigg Boss 13 के बाद मैंने कभी सिद्धार्थ शुक्ला से बात नहीं की, मुझे पछतावा है- आरती सिंह
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फैंस के साथ एक्टर के करीबी दोस्तों को भी दिल टूट गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी लोगों के लिए अभी भी इस हकीकत को अपनाना कठिन है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं। बिग बॅास 13 के दौरान आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला की गहरी दोस्ती कई बार नजर आयीं। जब सिद्धार्थ शुक्ला आरती सिंह को कई बार नॅामिनेशन से बचाया है।
आरती सिंह ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॅास 13 के फाइनल कंटेस्टेंट में जगह बनाई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बिग बॅास 13 के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह के बीच कभी बातचीत नहीं हुई। शो के बाद कभी भी आरती सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला से बात करने की कोशिश नहीं की।

आरती सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं होता कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके बीच में नहीं हैं। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में आरती सिंह ने बोला कि देश में बाकी लोगों की तरह मैं भी उनके निधन से प्रभावित हुई हूं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे आज भी यकीन नहीं होता।
आखिरी बार मेरी सिद्धार्थ शुक्ला से बात बिग बॅास 13 के फिनाले पर हुई थी। हम दोनों की दो साल से बात नहीं हुई। मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने उनको फोन करने की कोशिश क्यों नहीं की। आरती सिंह ने आगे बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद इस बात का अहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है। मैं अब हर दिन खुश रहने में यकीन रखती हूं। अब मैं सिर्फ काम करना और घूमना चाहती हूं पति और बच्चों का भूत उतर गया है मेरा।गौरतलब है कि आरती सिंह ने ये बात बिग बॅास 15 लांच के दौरान की है।


Click it and Unblock the Notifications











