आरती सिंह ने अपने संगीत में इस गाने पर किया डांस, लगाए ऐसे ठुमके कि लोग बोले- ससुराल जाने की जल्दी है...

arti singh

Arti Singh Latest Video: आरती सिंह अपनी शादी को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनकी शादी की हर एक छोटी बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर छा जाती है। बता दें कि सोमवार को एक्ट्रेस की हल्दी थी तो वहीं मंगलवार को संगीत सेरेमनी की गई। संगीत के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो ऐसा भी है जिसकी डिमांड तो फैन्स को भी थी। जी हां, इस वीडियो में आरती सिंह का डांस देखा जा सकता है जो उन्होंने खास संगीत के लिए तैयार किया था।

आरती ने संगीत में इस गाने पर किया डांस
वायरल हो रहे आरती सिंह के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह पहले तो ओ भइया... गाने पर डांस करती हैं। इस दौरान उनके बचपन के फोटो स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। जिसे देखकर वह काफी इमोशनल हो जाती हैं। आरती इस गाने पर डांस करती हैं, लेकिन बाद में वह साजन के घर जाना है पर ऐसा फुर्तीला डांस करती हैं जिसे देखकर लोगों के मुंह से तारीफों की लाइन लग जाती है। एक यूजर ने कहा क्या बात है ससुराल जाने की जल्दी है तो वहीं दूसरे ने कहा आपने बहुत ही अच्छा डांस किया है दिल जीत लिया आपने तो।

फैन्स को पसंद आया आरती का लुक
आरती सिंह के लुक की बात करें तो आरती सिंह ने संगीत में हरे रंग का लहंगा पहना था। जिसके साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया था। न्यूड मेकअप और कर्ली बालों में आरती काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

कल होगी मंदिर में शादी
ऐसा बताया जा रहा है कि आरती सिंह अपने मंगेतर दीपिक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगी। आरती सिंह बताती हैं कि- ऐसी बिल्कुल भी नहीं है कि मैं भारी शादी नहीं करूंगी, फंक्शन नहीं होगा। बस मेरा मन था मंदिर में शादी करने का और सब वैसा ही हो रहा है। मैं मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करूंगी। मेरी शादी में आने के लिए इंडस्ट्री के मेरे कई दोस्त आने को तैयार हैं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X