Arti Singh ने हल्दी सेरेमनी में होने वाले पति को किया किस, मंगेतर ने गोद में उठाकर किया डांस...VIRAL VIDEO

Arti Singh Haldi Ceremony: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में आरती की हेल्दी सेरेमनी की गई। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि आरती सिंह ने अपनी हल्दी पर जमकर डांस किया है और खूब माहौल बनाया है। हाल ही में आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह और उनके भाई कृष्णा अभिषेक डांस करते नजर आ रहे हैं।
होने वाले पति को यूं किया सभी के सामने किस
आरती के कई हल्दी सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि कहीं आरती सिंह भाई कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी वे ढोल पर भांगड़ा करती दिखाई दे रही हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो और सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह के होने वाले पति दीपक उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं वहीं आरती भी सभी के सामने उन्हें किस कर देती हैं। सोशल मीडिया पर आती के हल्दी वीडियो धमाल मचा रहे हैं। इन वीडियोज़ पर फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
जल्द सात फेरे लेंगी आरती
सोर्स के मुताबिक आरती सिंह अपने मंगेतर दीपिक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगी। आरती सिंह बताती हैं कि- ऐसी बिल्कुल भी नहीं है कि मैं भारी शादी नहीं करूंगी, फंक्शन नहीं होगा। बस मेरा मन था मंदिर में शादी करने का और सब वैसा ही हो रहा है। मैं मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करूंगी। मेरी शादी में आने के लिए इंडस्ट्री के मेरे कई दोस्त आने को तैयार हैं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है।


Click it and Unblock the Notifications











