लंगूर के हाथ लगा अंगूर... जब टीवी की इन हसीनाओं के पतियों को देख लोगों ने मारे थे ताने

टीवी अभिनेत्रियां अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन जब वह शादीशुदा हो जाती है तो उनके पतियों को भी देखा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टीवी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इंडस्ट्री से बाहर शादी की। इसी के अलावा उनके पतियों के लुक्स को लेकर भी खूब उन्हें ताने सुनने पड़े।
आरती सिंह
टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री आरती सिंह की हाल ही में शादी हुई है और उन्होंने दीपक चौहान के साथ में सात फेरे लिए। लेकिन आपको बता दें कि दीपक चौहान का कांप्लेक्शन थोड़ा डार्क है और इसी के चलते उन्हें खूब खरी-खोटी सुनने को मिली।
मोहेना कुमारी
मोहेना कुमारी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कीर्ति के किरदार में देखा गया था। हालांकि उन्होंने सुयश के साथ शादी रचाई और अब वह दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। बता दें कि उनके पति सुयश के सिर पर बाल नहीं है और इसी के चलते लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया।
नेहा पेंडसे
नेहा पेंडसे को 'भाभी जी घर पर हैं' शो में गोरी मैम के किरदार में देखा गया था। बता दें कि उन्होंने साल 2020 में बिजनेसमैन शार्दुल सिंह व्यास के साथ में शादी रचाई। उनके पति के मोटापे के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल ने इसी साल 20 फरवरी 2024 को बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ में शादी रचाई। दिव्या अग्रवाल के पति का भी डाक कांप्लेक्शन है और इसके चलते उन्हें खूब ताने सुनने को मिले।
देवोलीना भट्टाचार्जी
देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू के किरदार से घर-घर में लाइमलाइट बटोरी। बता दे कि उन्होंने शाहनवाज शेख के साथ 2022 में शादी की थी। एक्ट्रेस के पति के डार्क कांप्लेक्शन के होने के चलते उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











