..................... Arti Singh danced on the cruise, after watching the video the fans said- what is this - Hindi Filmibeat

हनीमून पर गईं आरती सिंह ने किया क्रूज पर ऐसा डांस, वीडियो देख छूट गई फैन्स की हंसी...

Arti Singh

Arti Singh Dance Video Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) की जब से शादी हुई है वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनके फनी वीडियो वायरल होते हैं तो कभी उनके हनीमून फोटो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह ब्लैक कलर की फुल स्लीव्स की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं।

क्रूज पर आरती ने किया डांस
आंखों पर काला चश्मा लगाकर आरती सिंह पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस करती नजर आ रही हैं। रियल वीडियो में रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ करती हैं, लेकिन आरती के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अकेले ही इस गाने के सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं। आरती का ये वीडियो देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
बता दें कि इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है लगता है शादी से बहुत खुश हो तो वहीं दूसरे ने ये कैसा डांस है जरा भी अच्छा नहीं लग रहा है।

बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं आरती
आपको बता दें कि 39 साल की आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और टीवी के कई नामी सितारे नजर आए थे। बता दें कि इस शादी में गोविंदा को भी देखा गया था। गोविंदा की कृष्णा अभिषेक के खास नहीं बनती लेकिन वह अपनी भांजी की शादी में जरूर आए थे। काम की बात करें तो आरती सिंह कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। मायका, गृहस्थी, उतरन, ससुराल सिमर का, उड़ान, बिग बॉस 13 जैसे कई प्रोजेक्ट कर चुकी हैं।

Read more about: arti singh tv news viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X