4 महीने की शादी में ही बिजनेसमैन दीपक चौहान से तलाक ले रही है आरती सिंह? पहली बार हसीना ने किया ये खुलासा

Arti singh deepak chauhan

Arti Singh On Divorce After 4 Months Of Marriage: टीवी की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह ने चार महीने पहले ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ में शादी रचाई थी।उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुए थे। लेकिन अब सिर्फ 4 महीने के अंदर ही खबर आने लगी कि दोनों का तलाक हो रहा है। लेकिन अब इन खबरों पर खुद आरती सिंह ने रिएक्शन दिया है।

दरअसल हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आरती सिंह ने तलाक की खबरों पर बात की। उन्होंने कहा कि "जब ऐसी खबरें सामने आई तो मुझे बहुत दुख हुआ। लेकिन मैं ऐसे लोगों को अपना नजरबट्टू समझती हूं और हम बहुत खुश हैं। हमारे बीच में कोई भी परेशानी नहीं है।"

आरती सिंह ने अपनी इंटिमेट वेडिंग को लेकर भी बात की और कहा कि "जैसा सोचा था वैसा ही हुआ है। हम कोई भी बिग फत वेडिंग नहीं चाहते थे और हमें इस्कॉन में एक सिंपल शादी करनी थी। हमने ऐसा ही किया और मैं बहुत खुश हूं।" बताते चलें कि आरती सिंह और मशहूर बिजनेसमैन दीपक चौहान ने 25 अप्रैल 2024 को शादी की थी। कपल ने हिंदू रीति रिवाज के साथ जुहू में स्थित इस्कॉन टेंपल में शादी कर ली थी।

अगर हम आरती सिंह के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें साल 2007 में ज़ी टीवी के शो मायका में देखा गया था। बाद में उन्हें स्टार प्लस के शो गृहस्थी और थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है जैसे सोच में देखा जा चुका है। 2019 में वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी नजर आई थी।

More from Filmibeat

Read more about: arti singh deepak chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X