BIGG BOSS..अर्शी खान का बड़ा खुलासा..सलमान खान मेरी..विनर कोई भी नहीं..
Recommended Video

बिग बॅास से वीकेंड पर चौंकाने वाला ट्विस्ट आया। हितेन तेजवानी के बाद अर्शी खान का जाना सबसे चौंकाने वाला एलीमिनेश रहा। लेकिन घर से बाहर निकलने के बाद अर्शी खान ने अपने बयान से सभी के होश उड़ा दिए हैं।
अर्शी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। यह तो आपने देखा ही होगा कि अर्शी घर में भी सलमान को छेड़ना नहीं भूलती थी। वह उनकी तस्वीरों के साथ प्यार का इजहार करती हुई नजर आती थी।

अब घर से बाहर आते ही अर्शी ने कहा है कि घर में रहते हम सभी सलमान खान के आने का इंतजार शुक्रवार को करते थे। सलमान तो मेरी जान हैं। मैं उन पर फिदा हूं। मैं अब सलमान के साथ फिल्म में काम करना चाहती हूं।
मुझे बहुत खुशी होगी कि सलमान मुझे मौका देंगे। वहीं आकाश और पुनीश के घर में बचे रहने की वजह पर अर्शी कहती हैं कि अगर मैं बाहर निकल सकती हूं तो कोई भी बिग बॅास का विनर बन सकता है।
बहरहाल,यहां देखिए सलमान खान की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
