BIGG BOSS:सलमान का असली चेहरा..हिना..शिल्पा को धक्के मार कर निकालो..
Recommended Video

बिग बॅास 11 में बाहर होने के बाद अर्शी खान ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। अर्शी ने शिल्पा शिंदे और हिना खान को लेकर कड़ा बयान दिया है। अर्शी ने कहा है कि शिल्पा शिंदे की जो इमेज बाहर दिखाई जा रही है।
वह सही नहीं है। वह घर में लोगों के साथ गलत व्यवहार करती हैं। लेकिन उसे कभी भी बिग बॅास 11 मेकर्स ने बाहर नहीं दिखाया है। दर्शक उनके रियल फेस को अभी तक नहीं देख पाए हैं।

वह शो में हमेशा मेरे निजी जिंदगी पर सवाल करती थी। वह गलत तरीके से मुझसे व्यवहार करती थी। वह खुद को हमेशा मुझसे दूर रखती थी। बिग बॅास में उन्हें काफी पॅाजिटिव दिखाया गया है।
जो कि सरासर गलत है। वह लोगों के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल करती थी। वह घर में फेक हैं। बिग बॅास 11 के मेकर्स से मेरी गुजारिश है कि जिस तरह हिना का चेहरा सामने रखा है वैसे शिल्पा का भी निगेटिव फेस रखा जाए।
हिना खान को तो धक्के मार कर शो से बाहर निकाल देना चाहिए। वीकेंड के वार के एपिसोड के लिए हिना 3 घंटे मेकअप करती हैं। सलमान शिल्पा के असली चेहरे से अनजान है। वह बिग बॅास में एक्टिंग कर रही हैं।
बहरहाल,कल यानी कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है..आइए देखते हैं बिग बॅास के इस नंबर 1 होस्ट की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications












