बिग बॉस की अर्शी खान के साथ एक शख्स ने की गंदी हरकत, सेल्फी के बहाने किया Kiss- वीडियो Viral

बिग बॉस फेम अर्शी खान का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ ऐसा घटित होता नजर आता है जिसे देख अर्शी खान भी घबरा जाती हैं। वह भी हैरान रह जाती हैं कि आखिर उनके साथ ये हुआ क्या? दरअसल, अर्शी खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उसी दौरान पैपराजी ने उनका एक वीडियो बनाया। जिसमें साफ ये अजीबोगरीब घटना कैद हो गई।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अर्शी से सेल्फी क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट करता है। इसके बाद क्यूट अंदाज में अर्शी खान ने कोरोना के बावजूद भी फैन की इस रिक्वेस्ट को मान लिया। लेकिन फिर फैन ने ऐसी हरकत की जिसे देख वह हैरान रह गईं।

Arshi Khan

अर्शी खान फैन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मान जाती हैं और सेल्फी क्लिक करवा लेती हैं, लेकिन इसके बाद अचानक वह शख्स अरशी खान का हाथ पकड़ता है और उनके हाथ पर किस (KISS) कर देता है। इसके बाद अर्शी थोड़ा सा पीछे हटती हैं और उनके चेहरे का रंग उड़ा हुआ नजर आता है। वह घबराई सी मालूम पड़ती हैं,

वीडियो में अर्शी खान से फोटोग्राफर पूछते हैं, ये क्या हो गया है मैडम? जिसके बाद अर्शी खान हल्का मुस्कुराते हुए पैपराजी से कहती हैं कि , चलो-चलो अब यहां से। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अर्शी खान का रमजान लुक

अर्शी खान का रमजान लुक

इस वीडियो में अर्शी खान ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं। उनका रमजान स्पेशल लुक देखने को मिला। वह इस बारे में पैपराजी से बात भी करती दिख रही हैं।

अर्शी खान का वेब सीरीज

अर्शी खान का वेब सीरीज

अर्शी खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका अगला प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है, इसमें वह 'जोधा अकबर' फेम रवि भाटिया के साथ काम करती नजर आएंगी।इस सीरीज को अनिरुद्ध कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस 14

बिग बॉस 14

इस बार के लेटेस्ट बिग बॉस 14 में भी अर्शी खान नजर आई थीं। इस बार भी वह खूब छाईं।उनकी लड़ाई, उनके विवाद जमकर देखने को मिले।

अर्शी खान का स्वयंवर

अर्शी खान का स्वयंवर

राखी सावंत के स्वयंवर की तरह अर्शी खान के स्वंयवर को लेकर भी चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि अर्शी खान को लेकर एक बार फिर ऐसा रियालिटी शो आ सकता है। लेकिन कोरोना के चलते फिलहाल सब ठप्प पड़ा है।

बोल्ड अर्शी खान

बोल्ड अर्शी खान

अर्शी खान अपने विवादों के साथ साथ अपने बोल्ड अंदाज के चलते भी छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X