..................... अरशद वारसी शुरु करेंगे असुर 2 की शूटिंग! Arshad Warsi all set to start new Asur season 2 shooting very soon! - Hindi Filmibeat

अरशद वारसी शुरु करेंगे असुर 2 की शूटिंग, पहले सीजन ने किया था बड़ा धमाका!

वेबसीरीज का दौर है और ऐसे में जो भी अभिनेता वेब सीरीज का हिस्सा बनता है उसकी कामयाबी की गारंटी होती है। यही कारण है कि लगभग सभी बड़े सितारे लगातार इसको लेकर काम कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अरशद वारसी क्यों पीछे रहते। कुछ समय पहले वो असुर सीरीज में दिखाई दिए थे और इसने रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका किया था। इस सीरीज में अरशद को काफी पसंद किया गया था।

यही कारण है कि अब असुर 2 को लेकर खबरें आ रहीं हैं इसकी शूटिंग शुरु होने वाली है। इसकी शूटिंग को लेकर अरशद वारसी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। पहले सीजन में बरुण सोबती के साथ मिलकर धमाका करने वाले अरशद एक बार फिर से आ रहे हैं।

arshad warsi, अरशद वारसी

ये सीरीज वूट सेलेक्ट पर रिलीज हुई थी। अरशद वारसी कितने कमाल के कलाकार ये किसी से भी छिपा नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाले हैं।

खबरों की मानें तो अरशद वारसी ने फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपए ले रहे हैं। इतनी ज्यादा फीस लेने की बात उन्होने खुद ही रखी थी और मेकर्स ये बात सुनकर हैरान हो गए थे।

हालांकि बाद में लाख मिन्नतों के बाद ये डील करीब 2.50 करोड़ रुपए में फाइनल हुई थी। इसका मतलब है कि सर्किट अक्षय कुमार के साथ एक खास रोल में नजर आने वाले हैं। अरशद वारसी इंडस्ट्री के कुछ शानदार कलाकारों में से एक हैं और कई यादगार रोल के लिए जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X