'मिस्टर लूज़र' अर्श बना रोडीज़ 9 का विजेता

रोडीज़ का सफर इस बार अमेरिका में जाकर खत्म हुआ। रोडीज़ 9 के सेमीफाइनल में 4 प्रतिभागी तरनजीत, कनक राजू, विनय और हिमानी पहुंचे थे। लेकिन बिना किसी ट्विस्ट के रोडीज का सफर अधूरा है और इसीलिए रोडीज़ के अन्तिम टास्क के दौरान भी रघु और राजीव लेकर आए एक ट्विस्ट और हैदराबाद के अर्श को दिया गया मौका फाइनल में आने का।
अर्श ने इस आखिरी मौके को जाने नहीं दिया और अपनी पूरी जान लगा दी फिनाले में। फिनाले में हिमानी और अर्श एक दूसरे के सामने थे और दोनों के अन्दर जीतने का जुनून था। फिनाले के दौरान गर्म गर्म रेत में से हथौड़ा निकालकर और उससे बर्फ की सिल्ली को तोड़ना था। दोनों प्रतिभागी अपनी पूरी जान लगाकर फिनाले को जीतने की आखिरी पड़ाव पर थे।
आखिरकार अर्श की रोडीज़ जीतने की जिद ने रोडीज़ 9 का खिताब उसके नाम के साथ जोड़ दिया। रघु ने भी अर्श को उसकी जीत पर बधाई देते हुए उसके नाम पर लगे मिस्टर लूजर के टैग को वापस लिया। इस तरह अर्श की जीत के साथ इस साल का रोडीज़ भी खत्म हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











