बिग बॉस फेम युविका चौधरी को अरेस्ट करने की मांग, किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल- मांगी माफी
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम युविका चौधरी मंगलवार ट्विटर पर सारा दिन ट्रेंड में रही। दरअसल ट्विटर पर कुछ लोगों ने युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। ये मामला युविका चौधरी के एक वीडियो व्लॉग से जुड़ा है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस व्लॉग में युविका चौधरी ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद लोगों ने उनका विरोध किया और गिरफ्तारी की मांग की।
युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद ट्विटर पर युविका ने जमकर ट्रोल किया गया। उनकी आलोचना हुई। ये बवाल जब बढ़ गया तो युविका चौधरी ने ट्विटर पर माफी भी मांगी और कहा कि उन्हें उस शब्द का मतलब नहीं पता था।

युविका चौधरी ने माफी मांगते हुए लिखा कि, मेरी आखिरी व्लॉग का विरोध किया जा रहा है लेकिन मैं ये बताना चाहती हूं कि मैंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसके बारे में मुझे ज्यादा पता नहीं था। मेरी भावनाएं किसी को हर्ट करने की नहीं थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं यदि मैंने किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाई हो। सभी को प्यार।

#ArrestYuvikaChoudhary
ट्विटर पर लगातार #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड कर रहा है, जहां लोगों ने युविका को ट्रोल किया व गिरफ्तार की मांग उठाई। वहीं कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया।

क्या बोल रहे लोग
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे लोगों पर एक्शन लेना चाहिए ताकि कुछ लोग जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल न करें और समाज में ईर्ष्या न फैलाएं।

बबीता जी से की तुलना
कुछ दिन पहले तारक मेहता की उल्टा चश्मा फेम बबीबा जी यानी मुनमुन दत्ता ने भी एक कमेंट किया था जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। अब युविका की मुनमुन से तुलना की जा रही है।

एफआईआर दर्ज हुई
मुनमुन दत्ता के खिलाफ तो हरियाणा में SC/ST ऐक्ट के तहत गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने भी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











