..................... Armaan, Tanisha not faking relationship: Rajat Sharma - Hindi Filmibeat

अब तो रजत शर्मा ने भी कह दिया कि अरमान-तनीषा रीयल कपल

कलर्स के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' ने अपने अंतिम हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को इस शो का विनर घोषित किया जायेगा। लेकिन इस शो के अंदर और शो के बाहर भी केवल एक ही जोड़ी को लेकर चर्चा हो रही है और वो है अरमान कोहली और तनीषा। जिनके बारे में कोई कह रहा है कि दोनों फर्जी में रोमांस कर रहे हैं तो कोई कह रहा है कि दोनों सच में प्यार करते हैं।

जिस पर अब जाने-माने टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने टिप्पणी की है और कहा है कि अरमान कोहली-तनीषा का यह रिश्ता सच्चा है। 'बिग बॉस' के घर का दौरा कर आए रजत ने कहा, "कोई एक व्यक्ति इसे झूठा कह सकता है। लेकिन जब कई कैमरे आपको हर वक्त देख रहे हैं, आपको अपनी सच्ची भावना जाहिर करनी पड़ती है। नहीं, मुझे नहीं लगता कि वे झूठा दिखावा कर रहे हैं।'

रजत ने कहा, "बिग बॉस' की लोकप्रियता पर कोई सवाल नहीं कर सकता। यह सभी तरह के दर्शकों द्वारा देखा जाता है। मैं रोजना यह शो नहीं देखता। लेकिन जब मुझे 'बिग बॉस' में 'आप की अदालत' करने के लिए भेजा गया, मैंने छह प्रतिभागियों पर शोध किया, जैसा कि मैं 'आप की अदालत' में सवाल के जरिए सभी हस्तियों से करता हूं।"

'बिग बॉस' का फाइनल एपीसोड शनिवार को प्रसारित होगा। इस दौरान तनीषा, गौहर खान, वीजे एंडी, एजाज खान, संग्राम सिंह और अरमान कोहली में से कोई एक विजेता चुना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X