'टैलेंटलेस है एल्विश, ना एक्टिंग आती है और..' अरमान मलिक ने एल्विश यादव पर बोला हमला? शुरु हुआ नया विवाद!

armaan malik elvish yadav

एल्विश यादव चाहे बिग बॉस के घर में हों या ना हों वो खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त अरमान मलिक ने उनको लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरमान मलिक को एल्विश यादव का मजाक उड़ाते देखा गया था। इस दौरान मलिक यूट्यूबर साई केतन राव से बात कर रहे थे।

उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि एल्विश के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। बता दें कि अरमान का कहना था कि वो टैलेंटलेस है। उनका कहना था कि, एल्विश के गाने और व्लॉग बेहद खराब हैं लेकिन वह केवल अपनी किस्मत के कारण सफल हैं।

क्या बोले अरमान

अरमान मलिक जो कि पायल से तलाक को लेकर चर्चा में हैं, उन्होने कहा, "वह व्यक्ति जो लवकेश (एलविश की ओर इशारा करते हुए) का सपोर्ट कर रहा है, वह कुछ भी नहीं है। वह ठीक से अभिनय करना, गाना या वीलॉग बनाना भी नहीं जानता। वो सिर्फ अपने लक के कारण प्रसिद्ध है।

ऐसे लोग होते हैं जिनके पास टैलेंट होता है और फिर ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी किस्मत के कारण प्रसिद्ध हो जाते हैं। वह पहले भी मुझे ट्रोल कर चुके हैं। वो केवल अपने बारे में अच्छा महसूस करने के लिए दूसरों को छोटा करना पसंद करते हैं।'' इसके अलावा अरमान ने कहा, लोग उनको ''कूल गैंग'' मानते हैं बस इसलिए ही पसंद करते हैं।

इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि एल्विश का रिएक्शन इस पर आता है या नहीं। इसके पहले एल्विश यादव ने एजाज खान के वीडियो पर उनको जवाब दिया था। उनका कहना है कि वो इस वक्त मुंबई में है और एजाज आए और मुझसे माफी मंगवाए।

Read more about: armaan malik elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X