..................... Armaan Malik Wives Payal malik announces third pregnancy Kritika Prank Video About Pregnancy - Hindi Filmibeat

अरमान मलिक बनेंगे 5वीं बार पापा, प्रेग्नेंट हुईं पहली पत्नी पायल मलिक बोलीं- गोदभराई...

Payal Malik Pregnant

Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा वह अपनी दो पत्नियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने तीन शादियां की है और अब इसी बीच वह अपनी दूसरी पत्नी पायल की प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग कंफ्यूज होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही किसी को भी नहीं पता कि यह खबर गलत है या सही। दरअसल आपको बता दें कि इस वायरल हो रही वीडियो में पायल अपनी तीसरी प्रेगनेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो के मुताबिक अरमान मलिक के घर पर पांचवा नन्हा सा मेहमान आने वाला है। यह गुड न्यूज़ सुनने के बाद में कृतिका की खुशी देखने लायक थी। वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल ने कहा कि "मैं बताना नहीं चाहती और छुपा रही थी। मैं सोच रही थी कि 3 महीने बाद बताऊंगी। गोद भराई आने वाली है बहुत जल्दी।"

जैसे ही पायल ने प्रेगनेंसी की बात कही वैसे ही कृतिका भी पायल की बेटी तूबा को उठाकर झूमने लग गई और चिल्लाने लगी। कृतिका रहती है कि भाई बहन आने वाला है। आपको काका चाहिए या फिर काकी। तूबा ने कहा कि उसको काका यानी कि भाई चाहिए।

इस दौरान पायल भी शरमाते हुए नजर आई और कहती है कि तीन भाई हो चुके हैं तुम्हारे पास। बेटी नहीं मांग सकती थी क्या। इस वीडियो को देखने के बाद में अब फैन्स भी काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या सच में पायल एक बार फिर से मां बनने वाली है। तो चलिए इसके पीछे का सच जानते हैं।

यूट्यूबर का व्लॉग पूरा देखने के बाद में पता चला की पायल के मां बनने की खबर पूरी तरीके से गलत है। दरअसल यह वीडियो एक महीने पुराना हो चुका है और यह धनतेरस के दौरान शूट किया गया था। दरअसल तब पायल और कृतिका बच्चों की नैनी को दिवाली की शॉपिंग का सामान दिख रही थी। तभी अचानक से पायल के गोद भराई की पुरानी ज्वेलरी का बॉक्स उनको मिल गया था।

इसी दौरान पायल मलिक ने मस्ती भरे अंदाज में कहा कि मेरी गोद भराई एक बार फिर से कर लेनी चाहिए। इसी दौरान दोनों ने मस्ती करते हुए अपने व्लॉग में प्रेगनेंसी का प्रैंक ऑडियंस के साथ में कर दिया था। इसीलिए वायरल हो रहा यह वीडियो आधा अधूरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X