..................... Armaan Malik Wives Payal malik And Kritika malik Baby Planning IVF pregnancy In Their Vlog - Hindi Filmibeat

फिर प्रेग्नेंट होने के लिए पायल-कृतिका को करना पड़ रहा है ये काम, 5वीं बार अरमान मलिक को बनाएंगी पापा

Kritika Malik Payal Malik Pregnant

Kritika Malik Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक अभी के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा जा चुका है। दरअसल वह अपनी दो पत्नियों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका भी बिग बॉस के घर में उनके साथ में नजर आई थी।

अरमान के चार बच्चे भी हैं और आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी पायल से उनको तीन बच्चे हैं तो वहीं दूसरी पत्नी कृतिका से एक बेटा है। लेकिन क्या आपको पता है की पायल और कृतिका एक बार फिर से मां बनने की तैयारी में है और पायल तो बेबी प्लानिंग के फुल मूड में नजर आ रही है।

दरअसल, पायल चाहती है कि उनकी सौतन यानी कि कृतिका दूसरी बार बेबी करें। इसीलिए आप सवाल यही उठता है कि मलिक परिवार में एक बार फिर से एक पांचवा बच्चा आने को है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में पायल और कृतिका की प्लानिंग क्या है इस बारे में पूरी बात बताने वाले हैं।

अपने व्लॉग में पायल ने कृतिका को कहा कि "जैद दो साल का होने जा रहा है और तू अब दूसरे बच्चे की प्लानिंग भी कर ही ले। क्योंकि अब तू पतली हो चुकी है और दोबारा भी पतली हो ही जाएगी। हमारे चार बच्चे हो चुके हैं और एक बार और मां बनने में क्या ही जा रहा है। तू दूसरा बच्चा भी कर ले।" इस पर कृतिका ने शर्त रख दी।

कृतिका ने बात करते हुए कहा कि वह अकेले मन नहीं बनना चाहती हैं। पहले पायल को भी करना होगा फिर वह करेंगी। कृतिका ने कहा कि तू करले चौथा बच्चा और पायल इसमें राजी भी हो गई। पायल ने कहा कि मुझे तो IVF करवाना होगा और मुझे कोई भी टेंशन नहीं। मैं दोबारा पतली हो जाऊंगी।

कृतिका ने इस पर उनसे कहा कि तो हम दोनों ही दोबारा IVF करवा लेते हैं और डॉक्टर से पता करते हैं। बता दे की पायल ने इस दौरान बताया कि उनका एक जिम वीडियो देखने के बाद में अरमान ने उनकी काफी तारीफ की। उनके साथ में एक बार फिर से शादी और बच्चा करने की भी ख्वाहिश जाहिर की।

इस व्लॉग में कृतिका ने इस पर तुरंत जवाब देते हुए कहा कि बच्चे की प्लानिंग को अगले साल के लिए टाल देते हैं और पहले तुम्हारी और अरमान के दोबारा से शादी करवा देते हैं। कृतिका मलिक की इस बात को सुनते ही पायल काफी ज्यादा शर्माने लग जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X