घर नहीं अब देश बदलेंगे अरमान मलिक ? दोनों पत्नियों को साथ रखने के लिए चुनना पड़ा ये रास्ता...

Armaan Malik

यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अरमान मलिक इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। एक शख्स ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पर केस किया था। शख्स का कहना था कि अरमान ने तीन शादियां की हैं। यह हिंदू धर्म में गलत मैसेज फैला रहा है। जिसके बाद खबरें ये आई थीं कि अरमान मलिक को अब अपनी किसी एक पत्नी को तलाक देना होगा, अरमान कृतिका से यानी की अपनी दूसरी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं इसलिए वह पायल को तलाक देंगे। हालांकि इन तलाक की खबरों पर अरमान या किसी और का भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

दुबई शिफ्ट होंगे अरमान मलिक

वहीं हाल ही में अरमान मलिक वाइफ कृतिका के साथ दुबई गए हुए हैं। दुबई जाकर अरमान ने एक खुलासा किया। अरमान ने वहां अपना प्रॉपर्टी का बिजनेस शुरू किया है। जिसके सिलसिले में वह लगातार दुबई के चक्कर काटते हैं। अरमान ने बताया कि यह बिजनेस पायल और कृतिका ही संभालेंगी। इतना ही नहीं अरमान ने यह तक कह दिया कि वह अब जल्द ही दुबई शिफ्ट हो जाएंगे क्योंकि यहां दो पत्नियों को रखना लीगल है। इसके बाद किसी बात का डर नहीं है। कृतिका भी इससे सहमत होती हैं।

नहीं छेड़ेंगे अपनी किसी भी पत्नी का साथ

अरमान मलिक के इन शब्दों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरमान मलिक अपनी किसी भी पत्नी को तलाक नहीं देंगे। वहीं अगर तलाक देने की नौबत आई भी तो वह हमेशा के लिए दुबई शिफ्ट हो जाएंगे, लेकिन वह अपनी किसी भी पत्नी को तलाक नहीं देंगे। बता दें कि अरमान की पहली पत्नी पायल तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई हैं। यह उनका चौथा बच्चा होगा। वहीं कृतिका और अरमान का एक ही बेटा है जैद।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X