Armaan Malik- बेटी का मुस्लिम नाम रखने पर हो रहे हैं ट्रोल, दूसरी पत्नी कृतिका ने दे डाला जवाब!

यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उसका एक कारण ये भी है कि उनकी बेटी के नाम को लेकर काफी बातें सामने आ रही हैँ। लोग लगातार उनको इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होने बेटी का मुस्लिम नाम रख दिया है।
जी हां, अरमान की न्यू बॉर्न बेबी का नाम तूबा है और लोगों का कहना है कि इसको बदल दिया जाए। हालांकि इसको लेकर अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने जवाब दिया है और कहा है कि तूबा का नाम नहीं बदला जाएगा।
जी हां, एक यूजर ने लिखा था, 'प्लीज मैम तूबा का नाम बदल दो।' इस पर कृतिक ने जवाब दिया कि, ''तूबा एक पेड़ का नाम है जो कि जन्नत में लगा हुआ है, इसपर बेटी का नाम रखा गया है। ये पहले से तय था कि बेटी हुई तो उसका नाम तूबा रखा जाएगा।
इसलिए ये नाम नहीं बदल सकता है।'' इसके अलावा एक ने लिखा था, ''चिरायु (चीकू) का नाम रेहान रख दो।'' इसपर भी रिएक्ट करते हुए कृतिका ने कहा है कि, ''उसका भी नाम नहीं बदला जाएगा क्योंकि नामकरण हो चुका है।''
इस तरह से उन्होने कई सवालों के जवाब दिए थे। बता दें कि लोग उनके ब्लॉग पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे है और मुस्लिम नाम को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। अरमान मलिक सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए रहते हैं क्योंकि वो दो पत्नियों के साथ रहते हैं और इसी वजह से लोग उनको देखना पसंद करते हैं।
Recommended Video
लोगों को उनके ब्लॉग कुछ अलग और नए लगते हैं। अरमान मलिक ने पहले भी इसको लेकर कई तरह की बातें की हैं। हाल ही में अरमान की पत्नी पायल ने ट्विंस को जन्म दिया था और इसके बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications