BB OTT 3: विशाल पांडे ने कृतिका मलिक पर डाली गंदी नजरें, अरमान मलिक ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़

Armaan Malik Slaps Vishal Pandey Bigg Boss OTT 3

Armaan Malik Slaps Vishal Pandey Bigg Boss OTT 3: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार काफी कुछ नया है। खिलाड़ियों के सिलेक्शन से लेकर अनिल कपूर को होस्ट बनाने मेकर्स ने एंटरटेनमेंट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। कंटेस्टेंट भी शो में बने रहने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन विशाल पांडे और अरमान मलिक का झगड़ा इस सीजन में खूब पॉपुलर हुआ है। अरमान मलिक कभी 'मच्छर' बोलकर तो कभी विशाल के पुराने डांस क्लिप का जिक्र करके उन्हें ट्रोल करने की कोशिश में लगे रहते हैं वहीं विशाल भी बैकफुट पर आने की बजाए अरमान को करारा जवाब देने की कोशिश करते हैं।

अरमान ने जड़ दिया जोर का थप्पड़ दोनों का झगड़ा लगातार जारी था, लेकिन इसी बीच अब खबर है कि दोनों की जुबानी जंग अब हाथापाई में तब्दील हो गई है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द खबरी ने एक पोस्ट में बताया है कि बिग बॉस हाउस में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जोर का थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि बिग बॉस हाउस में खिलाड़ियों को एक दूसरे पर हाथ छोड़ने की इजाजत नहीं होती है और ऐसा होने पर मेकर्स सख्त एक्शन लेते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाथापाई की स्थिति में मेकर्स कई बार ऐसा करने वाले कंटेस्टेंट को बाहर भी कर देते हैं। मालूम हो कि बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरियल को थप्पड़ मार दिया था, लेकिन इसके बाद मेकर्स ने काफी पड़ताल की और पाया कि समर्थ और ईशा ने काफी वक्त तक अभिषेक को ऐसा करने पर मजबूर किया जिसके बाद वह आपा खो बैठे। लेकिन क्या अरमान के मामले में भी उन्हें मेकर्स की तरफ से छूट मिलेगी या फिर उनका एविक्शन पक्का है?

इन सवालों के सवाब भी जल्द ही फैंस को मिल जाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस के बीच आपस में तूतू-मैंमैं शुरू हो गई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- कोई हैरानी नहीं हुई मुझे। वहीं एक फैन ने लिखा- विशाल को भी बदले में 2-3 थप्पड़ दे देने चाहिए थे। एक यूजर ने लिखा कि क्या अरमान फिर से कोई पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है। जहां कई लोग इस झगड़े को लेकर चिंचित हैं वहीं कुछ फैंस की जिज्ञासा इस बात को लेकर भी है कि अब विशाल शो में रहेंगे या निकल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X