पैदा होने के कुछ ही दिनों बाद अरमान मलिक ने दिखा दिया बेटे जैद मलिका का चेहरा, बुरी तरह ट्रोल होने के बाद भी..

Armaan malik

Armaan Malik Baby Face: यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। यूट्यूबर का पूरा परिवार इन दिनों सातवें आसमान पर है। हाल ही में बेटे का नाम जैद मलिक रखने पर जहां अरमान मलिक काफी बुरी तरह से ट्रोल हुए थे तो वहीं अब अरमान ने अपने नवजात बेटे का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है। जन्म के बाद से ही फैंस को उनके बेटे का चेहरा देखने की काफी बेसब्री हो रही थी।

13 अप्रैल 2023 को अरमान मलिक ने अपने न्यूबोर्न बेबी बॉय का फेस रिवील करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडयो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी कृतिका मलिक भी नजर आ रही हैं। वीडियो में नन्हे जैद को स्वैडल में लिपटे हुए देखा जा सकता है, जो आंखें बंद किए हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में कपल को अपने बेटे को किस करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके साथ अरमान ने कैप्शन में लिखा है, 'माय फैमिली माय लाइफ।'

बता दें कि अरमान मलिक ने अपने और कृतिका के बेटे का नाम जैद मलिक रखा है। हालांकि, नेटिजंस को उनके बेटे का मुस्लिम नाम रखना रास नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने यूट्यूबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि, उन्होंने एक व्लॉग में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था और कहा था कि जब भारत एक है, तो धर्म के नाम पर अंतर क्यों हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने और पायल (अरमान की पहली पत्नी) के होने वाले जुड़वा बच्चों के सिख और ईसाई नाम रखेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि अरमान मलिक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका हिंदू हैं। अरमान को उनकी पहली पत्नी पायल से एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त है, जिसका नाम चिरायु मलिक है। अब पायल दूसरी बार जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में, अपने एक व्लॉग में पायल ने बताया था कि उनकी डिलीवरी 3 हफ्तों में हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अपनी दो शादियों के लिए मशहूर अरमान ने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी। शादी के सात सालों बाद 2018 में उन्होंने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी की। तब से तीनों साथ में खुशी-खुशी रहते हैं। अब इनका परिवार बढ़ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: armaan malik kratika malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X