BIGG BOSS के घर में अरमान मलिक ने दिखाया पैसों का घमंड, बोले- तुम्हारे जैसे सबको नौकरी पर रख सकता हूं, VIDEO

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इस बार कई यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर आए हुए है। वहीं शो में इस बार कम एक्टर और एक्ट्रेसेस नजर आए। जब से शो शुरू हुआ है तब से ही शो में यूट्यूबर्स छाए हुए हैं। खासतौर पर अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी अरमान पत्नी कृतिका के लिए झगड़ते नजर आते हैं तो कभी अरमान मलिक पत्नी से नैन लड़ाते दिखते हैं। अरमान मलिक के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं।
वहीं हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। दरअसल इस वीडियो में अरमान मलिक कहते नजर आ रहे हैं कि 'हैं आठवीं फेल...लेकिन तुम्हारे जैसे सबको नौकरी पर रख सकता हूं। अरे सब डूबा हुआ करियर लेकर आए हैं यहां, जगाने के लिए। सना मकबूल डूबा हुआ करियर उठाने आई हैं और विशाल कहीं सर्चिंग में भी नहीं आता था तभी यहां आया।'
अरमान यहीं नहीं रुके इसके बाद वह नेजी के लिए कहते हैं कि 'नेजी कहीं दफन था पहले अब यहां पर आया है। सब डूबा हुआ करियर लेकर आए हैं क्योंकि यहां से थोड़ी हाइप मिल जाएगी।' इसके बाद अरमान लवकेश के बारे में बोलते हैं। वह कहते हैं कि 'लवकेश का खुद का कोई नाम नहीं है इसीलिए वह बिग बॉस में आया है जिससे सबको लगे की हां कोई लव कटारिया था। चमचा गिरी इन लोगों ने बाहर भी की थी और यहां भी की है।' बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स भड़कते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा- तुम खुद अपनी दो पत्नियों की बदौलत यहां आए हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा- हां आमिर खान शाहरुख कान के बाद तुम्हारा ही नाम आता है।


Click it and Unblock the Notifications