..................... Armaan malik second wife kritika malik pregnant again, video viral - Hindi Filmibeat

अरमान मलिक की इस पत्नी ने फिर से सुनाई खुशखबरी ? 5वीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर

Armaan malik

Armaan malik- Kritika Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपने डेली व्लॉग्स की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं और घर में चार बच्चे हैं। साथ ही में लंबी चौड़ी एडिटिंग टीम भी है। अरमान मलिक का पूरा परिवार साथ मिलकर रहता है। जिस वजह से उनके डेली व्लॉग्स काफी पसंद किए जाते हैं। बता दें कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। भले ही मलिक परिवार से किसी ने जीत हांसिल ना की हो, लेकिन मलिक फैमिली को जमकर पॉपुलेरिटी मिली थी।

5वीं बार पिता बनने वाले हैं अरमान मलिक
बता दें कि तीन दिन पहले अरमान मलिक ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वह अपने बच्चों और परिवार के लिए परेशान थे। वह कानून से मदद की गुहार लगा रहे थे। जहां अरमान मलिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं दूसरी ओर अरमान मलिक की पत्नियों ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें मलिक परिवार की खिचड़ी देख लोग नाराज हो गए हैं।

कृतिका ने किया प्रेग्नेंसी का फ्रैंक
दरअसल कृतिका मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अरमान और कृतिका मिलकर फ्रैंक करते हैं। अरमान कृतिका से कहते हैं कि तुम नई किट लेकर जाओगी और अपनी पुरानी किट जो जैद के समय की है उसे दिखाओगी। कृतिका जैसे ही सैलून जाती हैं पायल को अपनी प्रेग्नेंसी किट दिखाती हैं। यह देखकर पायल काफी खुश हो जाती हैं और गाना गाने लगती हैं। पायल कहती हैं कि चलो मिठाई मंगवा लेते हैं। कम से कम मुंह तो मीठा करवा दूं सभी का। बता दें कि अरमान और कृतिका यह फ्रैंक यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया। अपने इस व्लॉग की वजह से कृतिका और अरमान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X