VIDEO: कृतिका मलिक के पिता की बिगड़ी तबीयत, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल...

Armaan Malik

Armaan Malik-Kritika Malik Video: यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं। उनके फैमिली व्लॉग्स रोजाना ही सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं कभी देखा जाता है कि फैमिली मस्ती करती दिखती है तो कभी परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। बता दें कि पायल मलिक का मां काली विवाद जमकर सुर्खियों में रहा। मां काली का गेटअप रखने की वजह से पायल मलिक को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। पायल ने इसके लिए माफी भी मांगी, लेकिन ट्रोलिंग कम ना होने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया गया था।

मलिक फैमिली का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

वहीं हाल ही में मलिक फैमिली का एक व्लॉग और सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि मलिक फैमिली के सिर पर फिर से एक मुसीबत का पहाड़ खड़ा हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृतिका मलिक बुरी तरह से रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में बताया गया है कि कृतिका मलिक के पिता की तबीयत खराब है। उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। कृतिका जैसे ही अपने पिता से बात करती हैं वह बुरी तरह से रोने लगती हैं। वहीं कृतिका को रोता देख पायल की आंखों में से भी आंसू आने लगते हैं।

पिता से मिलने अस्पताल पहुंचीं कृतिका

पायल कहती हैं कि ठीक है मम्मी कृतिका दिल्ली आ जाएगी। मैं यहां घर और बच्चे संभाल लूंगी। लेकिन कृतिका की मम्मी कहती हैं कि बेटा पायल तुम्हारी भी तो तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद अरमान मलिक कहते हैं कि मम्मी माता पिता से बढ़कर कुछ नहीं होता। हम सब संभाल लेंगे। कृतिका जैसे ही अस्पताल पहुंचती हैं वह रोने लगती हैं। कृतिका बताती हैं कि उनके पिता का ऑपरेशन होना है।

कृतिका का वीडियो देख यूं आए यूजर्स के रिएक्शन

मलिक फैमिली के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत बुरा लग रहा है आप रो मत सब ठीक हो जाएगा वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चाहें कुछ भी हो जाए बस वीडियो नहीं रुकना चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पहले परिवार पर ध्यान दो फिर व्लॉगिंग करना।

Read more about: armaan malik kritika malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X