डिलीवरी के बाद बिगड़ी अरमान मलिक की दूसरी पत्नी की हालत, Payal Malik बोलीं 'हमारा बच्चा वापस दो'

armaan malik wife

Armaan Malik Wife Health: यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। यूट्यूबर का पूरा परिवार इन दिनों सातवें आसमान पर है। कृतिका और अरमान ने अभी तक अपने बेबी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है जिसका कि फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं अब डिलीवरी के बाद कृतिका मलिक की हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

अपने ब्लॉग में कृतिका की तबीयत के बारे में बात करते हुए अरमान मलिक ने बताया कि उन्होंने सी सेक्शन के जरिए बेटे को जन्म दिया है। सी कड़ी में उन्हें पेट पर कई टांके आए हैं। यूट्यूबर ने बताया कि डिलीवरी के बाद कृतिका की तबीयत कुछ खराब हो गई थी।

दरअसल, कृतिका को थोड़ी खांसी है जिसके चलते उन्हें टांकों में दर्द हो रहा है। हालांकि, घबराने की बात नहीं है, कृतिका की मम्मी और डॉक्टर मिलकर उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। कमेंट सेक्शन में देखें तो इस कपल के लिए प्यार और दुआएं भेज रहे हैं।

आपको बता दें कि कृतिका अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं। जिन्होंने पहले दो बार मिसकैरिज का दर्द झेला है। अब कृतिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। यही वजह है कि पूरी मलिक फैमिली खुशी से फूली नहीं समा रही है। वहीं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक भी इस वक्त प्रेग्नेंट हैं। जो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। पायल का अभी आठवां महीना चल रहा है। इसलिए उनकी डिलीवरी में अभी टाइम बचा है। हालांकि पायल पहले भी एक बेटे की मां हैं। जिसका नाम चिरायू मलिक है। चिरायू भी यूट्यूब पर काफी ज्यादा फेमस है।

बाद में कृतिका मलिक की मां उन्हें समझाते हुए कहती हैं कि पहले और अब के समय में काफी अंतर आ गया है। शायद डॉक्टर्स बच्चे पर कुछ समय निगरानी रखना चाहते हैं। पूरी तसल्ली होने के बाद वे उससे मिलने और घर ले जाने की इजाजत भी दे देंगे।

इधर, कृतिका मलिक के बाद अब फैंस पायल मलिक की डिलीवरी के इंतजार में हैं। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक भी जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। यानी अरमान मलिक अब चार-चार बच्चों के पिता बन जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X