Watch- सना मकबूल के बॉयफ्रेंड के लुक का अरमान मलिक ने उड़ाया मजाक, पायल बोलीं- पैसा-पैसा

Armaan Malik On Sana Makbul Boyfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म हो चुका है और इसकी विनर सना मकबूल बन चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि शो के बाहर आने के बावजूद भी कंटेस्टेंट्स के बीच में लगातार कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। अगर हम विनर को लेकर बात करें तो बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 25 लाख विनिंग अमाउंट भी मिली।
लेकिन अब इसी बीच अरमान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह सना मकबूल के बॉयफ्रेंड को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक की अरमान मलिक ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के लुक पर उन्हें बॉडी शेम कर दिया। इस वीडियो के दौरान उनकी पहली पत्नी पायल मालिक भी उनके साथ नजर आ रही थी।
वायरल हो रही है वीडियो में अरमान मलिक ने सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत के बारे में बात की। इस दौरान अरमान के साथ-साथ उनकी पत्नी पायल भी उनके लुक पर कमेंट करती हुई नजर आई। अरमान ने कहा कि "बिग बॉस में बहुत मच्छर और मक्खी थे। जो मेरी बॉडी शेमिंग भी कर रही थी। मुझे काफी कुछ कहा और जब मैं बाहर आकर देखता हूं तो उनके बॉयफ्रेंड... ठीक है भाई मैं तो शादी और बच्चे करके फ्री हूं लेकिन तुमने क्या देखा जो शादी करने का फैसला लिया।"
बाद में अरमान मलिक ने पायल से सवाल किया कि क्यों तुमको क्या लगता है। इस पर पायल जवाब देते हुए कहती है कि पैसा सब पैसा है। नो मनी ना होने। पायल इस वीडियो के दौरान काफी सीरियस नजर आ रही थी। इस वीडियो पर अब लगातार लोग अरमान और पायल को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
अरमान मलिक और पायल के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जरा देखो कौन बोल रहा है। एक अन्य यूजर लिखता है कि पहले खुद को देखो और बाद में दूसरों पर कमेंट करो। एक दूसरा यूजर लिखता है कि भाई तेरे साथ में तो दोनों पैसों के लिए हैं और शर्म तो पायल को भी आनी चाहिए जो साथ में बोल रही है। वह खुद पैसों के लिए दूसरी पत्नी को स्वीकार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











