Armaan Malik- इस बीमारी के चलते फिर से अस्पताल में भर्ती होगी पायल? कल फैंस को मिलेगा खास तोहफा!

अरमान मलिक के घर से किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है और इसको लेकर फैंस इंतजार करते हैँ। आज के ब्लॉग में पता चला है कि पायल को फिर से एडमिट होना पड़ सकता है। जी हां, अरमान मलिक के आज के ब्लॉग में टाइटल इसी तरह का है।
दरअसल पायल मलिक जो कि ट्विंस की मां बनी हैं उन्होने बताया है कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और उनको निमोनिया हुआ है। इसके अलावा वो अस्पताल भी पहुंची थीं और उन्होने लगातार ब्लॉग शूट किया था।
पायल का कहना था कि कल का दिन उनके लिए और उनके फॉलोवर्स के लिए काफी खास है क्योंकि कल तूबा और जैद की छठी है। इसपर पायल ने ऐलान किया है कि वो कल अपने बच्चों की शक्लें सबको दिखाने वाली है।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कृतिका ने बताया कि पायल ने रात में कुछ ऐसी हरकत कर दी थी कि वो डर गईं थीं और उन्होने फटाक से चाकू निकाला था और पायल के सिरहाने रख दिया था।
Recommended Video
कृतिका इस दौरान काफी खुश लग रहीं थीं। बता दें कि पायल और कृतिक इसीलिए मशहूर हैं कि एक इंसान से शादी करके दोनों काफी खुश रहते हैं और ये बात लोगों को हजम नहीं होती है। हालांकि अरमान मलिक इस ब्लॉग में किसी तरह से नजर नहीं आए हैं। उनको लेकर कई बार विवाद भी होता है और आरोप लगते हैँ। हाल ही में एक यूट्यूबर ने कहा था कि अरमान की शादी झूठी है।


Click it and Unblock the Notifications