..................... Armaan malik life in danger, said- i am getting threats - Hindi Filmibeat

खतरे में है अरमान मलिक की जान ? बोले- मुझे धमकियां मिल रही हैं मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके लिए...

Armaan malik

Armaan malik: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक अपने यूट्यूब व्लॉग की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अरमान मलिक वैसे तो कई वीडियो और फोटो डाल लाइमलाइट बटोरते हैं। वहीं हाल ही में अरमान मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बताते हैं कि उनकी जान खतरे में है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

अरमान मलिक को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
अरमान मलिक ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह यह बताते हैं कि वह लगभग पिछले 5 सालों से पंजाब के जीरकपुर में रह रहे हैं। अरमान कहते हैं कि उन्हें काफी समय से धमकियां मिल रही हैं। पिछले दिनों एक कार ने मेरा पीछा भी किया था। मैंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल किया। मैंने कार का नंबर भी बताया। उन्होंने FIR भी दर्ज करवाई थी। पुलिस घर पर भी आई थी, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अरमान कहते हैं कि वह मेरी रिक्वेट अनदेखी कर देते हैं। वह कहते हैं कि दिल्ली में मेरे खिलाफ मामला दर्ज है।

आर्म्स लाइसेंस हुआ रद्द

अरमान कहते हैं कि वह मामला एक दम झूठा है। बे बुनियाद है। मुझे जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। मेरी जान खतरे में है। मेरा कानून पर विश्वास है वह हमारी मदद जरूर करेंगे। इसी के साथ ही अरमान मलिक आर्म्स लाइसेंस भी जारी करने की मांग की थी। अरमान कहते हैं कि उन्हें उनके छोटे-छोटे बच्चे और परिवार है, लेकिन इसके बाद भी उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। क्योंकि वह कहते हैं कि उनके खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहा है, लेकिन वो केस झूठा है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- थोड़ा शो ऑफ कम करोगे तो धमकियां भी कम मिलेंगी। वहीं दूसरे ने लिखा-भाई व्यूज नहीं आ रहे थे वीडियो पर तो अब ये सब शुरू कर दिया। बता दें कि अरमान का यह वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया था जो की अब डिलीट हो चुका है।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X