करवा चौथ पर दूसरी पत्नी के दुबई निकल गए अरमान मलिक, पायल मलिक ने ऐसे तोड़ा व्रत, Video

Payal Malik Armaan Malik Karwa Chauth: अरमान मलिक इस वक्त काफी चर्चा में हैं। भले ही करवा चौथ बीत गया है लेकिन मलिक परिवार के एक वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में पायल मलिक को करवा चौथ की रश्में करते देखा जा सकता है।
हैरान करने वाली बात ये है कि अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ दुबई में मस्ती कर रहे हैं और यहां पायल मलिक ने अकेले करवा चौथ का व्रत रखा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि पायल मलिक चांद को देखकर अरमान मलिक को वीडियो कॉल कर रही हैं जिसमें कृतिका भी अरमान के साथ नजर आ रही हैं। एक ओर पायल अकेले हैं तो वहीं दूसरी ओर अरमान ने करवाचौथ भी कृतिका के साथ दुबई में ही मनाया।
वीडियो कॉल पर पिया पानी
वीडियो में आग देख सकते हैं कि चांद निकलने के बाद पायल मलिक ने अरमान को वीडियो कॉल किया और व्रत तोड़ा। उन्होने अपने हाथ से पानी पिया। अरमान को कहते हुए सुना जा सकता है कि ये मत सोचना की मैं तुसमे दूर हूं। पायल खुश भी हैं लेकिन साथ साथ वो इमोशनल भी हो रही हैं। इसके पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें देखा जा रहा था कि पायल काफी परेशान हैं। वह अरमान मलिक को कॉल करती हैं वह कहती हैं कि उन्हें अरमान की याद आ रही है। अरमान पायल को कहते हैं बेटी...रोते नहीं हैं। हो सकता है कि मैं करवाचौथ मनाने वहां आ जाऊं। हालांकि अरमान दुबई में ही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के द्वारा ढेरों कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आप तीनों काफी अच्छे लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''हाय नज़र ना लगे किसी की आप को।'' एक ने लिखा, ''पायल बहुत सुंदर लग रही हो।'' एक ने लिखा, ''सचमुच... वह बहादुर है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











