..................... Armaan Malik- दोबारा मां बनना चाहती हैं कृतिका मलिक Armaan Malik- Kritika Malik wants to become a mother again, Payal gave such a big advice? - Hindi Filmibeat

Armaan Malik- दोबारा मां बनना चाहती हैं कृतिका मलिक, पायल ने दे डाली इतनी बड़ी सलाह?

By Filmibeat Desk
armaan malik, kritika malik

अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां अक्सर चर्चा में रहती हैं और कई बार देखा जाता है कि उनके वीडियोज सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा हैं। हाल ही में ये सभी तब खबरों का हिस्सा बने थे जब पायल मलिक ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

लेकिन इस वक्त कृतिका को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो दोबारा मां बनना चाहती हैं। जी हां, ऐसा खबरें लगातार आ रही हैं और ये भी पता चला है कि पायल मलिक ने कृतिका मलिक को सलाह दी है कि वो आईवीएफ की मदद ले। गौरतलब है कि कई मिसकैरिज के बाद पायल मां बनी थीं और उनकी नॉर्मल डिलिवरी हुई थी।

हालांकि अब वो आईवीएफ की मदद ले सकती हैं। लेकिन इसको लेकर पायल की तरफ से किसी तरह का का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ऐसा कहा जा सकता है कि इसको लिए इंतजार करना होगा।

फिलहाल सभी काफी खुछ हैं और कुछ दिन पहले एक व्लॉग में उन्होंने अपने न्यूबोर्न ट्विन्स की भी झलक दिखाई थी और पायल काफी खुश नजर आ रहीं थीं। हालांकि नवजात बच्चों के चेहरे को ब्लर कर दिया गया था, लेकिन इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बच्चों के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने फैंस को बताया कि उन्होंने बेटे का नाम 'अयान मलिक' और बेटी का नाम 'तूबा' रखा है।

कृतिका ने बताया कि पायल के पहले बेटे चिरायु के जन्म के समय भी अरमान चाहते थे कि उन्हें बेटी हो, तभी उन्होंने उसका नाम तुबा रखने का सोच लिया था। हालांकि, तब उन्हें चिरायु का आशीर्वाद मिला था। ऐसे में उन्होंने अब अपनी बेटी का नाम तुबा रखा है। फिलहास उनके फैंस लगातार उनके वीडियोज पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

Read more about: armaan malik kritika malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X