Armaan Malik- सौतेली मां ने दिखाया ट्विंस तूबा और अयान का चेहरा, वायरल हुआ वीडियो!

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां (पायल और कृतिका) लगातार चर्चा में रहते हैं और जब से पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है वो काफी चर्चा में रहती है।
बता दें कि अरमान मलिक के जुड़वां बच्चों को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है और उनकी पायल ने दोनों बच्चों की शक्लें सबके सामने रिवील कर दी हैं। जी हां, पायल ने इंस्टाग्राम और अपने नए ब्लॉग में इसका खुलासा किया है।
एक दिन पहले उन्होने बताया था कि वो जल्दी की दोनों बच्चों की शक्लें सामने रखेंगी। इस वीडियो की बात करें तो पहली बार पिता अरमान मलिक और उनकी सौतेली मां कृतिका बच्चों से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। वो दोनों काफी खुश हैं और जमकर बच्चों पर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि अरमान मलिक इस वक्त काफी खुश हैँ। इनकी बेटी का नाम तूबा और बेटे का नाम अयान है। इसी को लेकर हाल ही में ये लोग ट्रोल किए जा रहे थे। लोगों का कहना था कि मुस्लिम नाम रखे गए हैं।
अरमान मलिक सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए रहते हैं क्योंकि वो दो पत्नियों के साथ रहते हैं और इसी वजह से लोग उनको देखना पसंद करते हैं। लोगों को उनके ब्लॉग कुछ अलग और नए लगते हैं। अरमान मलिक ने पहले भी इसको लेकर कई तरह की बातें की हैं।
जब से अरमान की पत्नी पायल ने ट्विंस को जन्म दिया था इसके बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा में ये चल रहे है। अरमान मलिक कभी कभी विवादों में आ जाते हैं और लोग उनको अलग अलग तरह से टारगेट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
