Watch- कृतिका संग पूल में कोजी हुए अरमान.. अंदर ही करने लगे ऐसी हरकते, साइड में खड़ी देखती रही पायल

Armaan Malik Kritika Malik Bigg Boss Ott 3 Pool Romance

Armaan Malik Kritika Malik Bigg Boss Ott 3 Pool Romance: यूट्यूबर अरमान मलिक पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल इस शो में वह अपने दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ में पहुंचे हैं। बता दे की अरमान मलिक के दो पत्नियों के साथ बिग बॉस में आने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि रोजाना अरमान मलिक और उनके दोनों पत्नियों को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें अरमान मलिक को दूसरी पत्नी कृतिका के साथ नहाते हुए देखा जा रहा है।

हालांकि वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि एक ही स्विमिंग पूल में पायल दूसरी तरफ उतरती हुई नजर आ रही है तो वही अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका को गोद में उठाकर स्विमिंग पूल में आने में मदद की। पायल भी खड़ी होकर ये सब देख रही थी। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दे कि कुछ लोगों ने इस वीडियो के कयास लगाया है कि अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका से ज्यादा प्यार करते हैं। इसी के अलावा पायल को लेकर भी लोग जमकर बात कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना देते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार पायल मलिक को लेकर कमेंट भी किया जा रहे हैं।

वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि पायल सेल्फ मेड है और भगवान उसे हमेशा खुश रखेंगे। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अरमान पायल के साथ में गलत कर रहा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कृतिका कितनी एक्टिंग करती है और अरमान का तो पायल पर ध्यान ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X