अरमान मलिक के बच्चों को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में की शिकायत तो मिला ये अंजाम

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में आई चर्चित फैमिली अरमान मलिक अपने डेली व्लॉग्स की वजह से लाइमलाइट में रहती है। आए दिनों मलिक फैमिली के व्लॉग्स इंटरनेट पर छाए रहते हैं। कभी फैमिली दुबई जाती है तो कभी किसी ना किसी वेकेशन ट्रिप पर रहती ही है। खैर इन दिनों घर में डबल खुशी का माहौल है क्योंकि जहां एक तरफ अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर कृतिका मलिक का बेटा जैद मलिक फिल्मों में काम करने जा रहा है। जी हां, बताया गया है कि जैद को साउथ फिल्मों से ऑफर मिला है वो भी पूरे 3 करोड़ रुपये का।
अरमान मलिक के बच्चों के मिल रही हैं धमकियां
लेकिन लगता है कि मलिक फैमिली की खुशियों को किसी की नजर लग गई। क्योंकि हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख उन्हें पसंद करने वाले लोगों को धक्का लगेगा। अरमान मलिक इस वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि- मुझे जो अभी धमकी आई है उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मुझे बोला जा रहा है कि तुम्हारे बच्चों को संभालकर रखना मारेंगे जरूर। मेरे बच्चों के बारे में बोला जा रहा है उन बच्चों ने क्या बिगाड़ा है।
पंजाब सरकार से लगाई गुहार
अरमान आगे कहते हैं कि पिछले एक महीने से मैं बहुत झेल रहा हूं। मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। मुझे जान से माने की धमकी दी जा रही है और जब मैं उनके मैसेज इग्नोर करता हूं तो गाली गलौच की जाती है। मैंने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है। आप चीचें सुनें देखें और कढ़ा एक्शन लें। यह बहुत ही बुरा रैकेट है मैं चाहता हूं कि आप इनका भांडा फोड़ें। ये किसने शुरू किया है और ये ब्लैकमेल क्यों कर रहे हैं। इसके बाद अरमान मलिक ब्लैकमेलर द्वारा भेजी गई रिकॉर्डिंग सुनाते हैं। बता दें कि अरमान के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहले तो हर चीज इंटरनेट पर डालना बंद करो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इतना शो ऑफ क्यों ही कर रहे हो कि लोग फिरौती मांगने लग रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











