दो-दो शादी के लड्डू खाने पड़े अरमान मलिक को भारी, बुरे फंसे कानूनी पचड़े में, कोर्ट ने भेजा समन

Armaan Malik

Armaan Malik in Legal trouble: यूट्यूबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) आए दिनों अपने डेली व्लॉग्स की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। अरमान मलिक अपनी दो-दो पत्नियों और चार बच्चों की वजह से आए दिनों हॉट टॉपिक में बने रहते हैं। बता दें कि मलिक फैमिली कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती है जिस वजह से परिवार हेडलाइन में आ ही जाता है। जहां पिछली बार मां काली का गेटअप रखने की वजह से पायल मलिक (Payal Malik) को बुरा ट्रोल किया गया था और उन्हें उसकी सजा मिली थी। वहीं अब दो-दो शादियां करना अरमान मलिक को भारी पड़ सकता है।

अरमान-पायल और कृतिका पर मंडराया संकट

आपको बता दें कि अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक को पटियाला कोर्ट ने नोटिस भेजा है। तीनों को ही दो अलग-अलग मामलों में नोटिस भेजा गया है। बताया जा रहा है कि तीनों को 2 सितंबर को कोर्ट में पेश होना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान, पायल और कृतिका तीनों के खिलाफ दविंदर राजपूत नाम के एक शख्स ने याचिका दायर की थी उसी के जवाब में ये समन आया है।

शख्स ने लगाए कई आरोप

बता दें कि व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं। जो हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन है। क्योंकि इस एक्ट में हिंदू धर्म को मानने वाले व्यक्ति को एक समय पर सिर्फ एक ही शादी करने की इजाजत है।

किया था धार्मिक मान्यताओं का अपमान

शख्स ने शादी के अलावा भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि पायल ने एक इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था जिसमें वह मां काली की तरह तैयार हुई नजर आई थीं। उनके ऐसा करने की वजह से धार्मिक मान्यताओं का घोर अपमान हुआ है। यह भारतीय कानून के तहत दंडनीय अपराध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X