तीन भाई, एक बहन, दो मां ने मिलकर किया अरमान मलिक के बेटे रूद्र का स्वागत, डिलीवरी के दो दिन बाद ही नाची पायल
Armaan Malik Baby Welcome Video: यूट्यूबर अरमान मलिक अपने पाचवे बच्चे रुद्र का स्वागल घर में बेहद ही ग्रैंड अंदाज में किया है। पूरे परिवार हंसते-खेलते, नाचते-गाते रुद्र को पहली बार घर में लेकर आया है। इस दौरान का व्लॉग और वीडियो क्लिप्स अरमान मलिक ने अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं जिनका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

रुद्र मलिक का ग्रैंड वेलकम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान कृतिका बच्चे को संभालती और अरमान मलिका के साथ डांस कर जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं। डांस करने के मामले में पायल मलिक भी जरा पीछे नहीं रही। डिलीवरी के दो दिनों बाद ही पायल डांस करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस दौरान पायल सिर्फ खुशी में हाथ ही नचाती दिखाई दे रही हैं।
फूलों की बारिश और खिले खिले चेहरे
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान पूरी मलिक फैमिली की खुशी और सेलिब्रेशन अलग ही लेवल पर है। सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और सबसे ज्यादा आयान। बता दें कि दो दिन पहले ही पायल ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है।
अरमान मलिक का परिवार
अरमान मलिक की फैमिली जितनी बड़ी है उतनी ही स्पेशल भी है। अरमान मलिक ने पायल मलिक से पहली शादी की थी जिससे उन्हें चार बच्चे हैं। तीन बेटे और एक बेटी। वहीं अरमान मलिक ने कृतिका मलिक से दूसरी शादी की थी। इस शादी से उन्हें अभी सिर्फ एक बेटा है। हालांकि हाल ही में अरमान मलिक साफ कर चुके हैं वो अभी अपना खानदान और बढ़ाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











