तीसरी शादी करने जा रहे हैं अरमान मलिक ? मिस्ट्री गर्ल ने रखा यूट्यूबर के लिए करवाचौथ का व्रत, सामने आया VIDEO

Armaan Malik

Armaan Malik going to marry for the third time Video Viral with mystery girl: यूट्यूबर अरमान मलिक अपने यूट्यूबर ब्लॉग्स की वजह से खास सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा उनके सोशल मीडिया रील्स भी आए दिनों हेडलाइन्स बटोरते हैं। बता दें कि जब से अरमान और उनकी दोनों पत्नियां बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 में गई हैं तब से पूरी फैमिली ही लाइमलाइट में आ गई है।

जी हां, आए दिनों परिवार को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आ ही जाती है। बता दें कि करवा चौथ आ रहा है। सभी महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। वहीं अरमान मलिक की दोनों पत्नियां भी अरमान के लिए व्रत रखती नजर आती हैं। पिछले कई वीडियोज़ में देखा गया है कि पायल और कृतिका दोनों साथ मिलकर व्रत खोलती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है।

मिस्ट्री गर्ल ने रखा अरमान के लिए व्रत
जी हां, हाल ही में अरमान मलिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीसरी महिला भी अरमान मलिक के लिए करवा चौथ का व्रत रखती नजर आ रही है। वहीं अरमान भी उसे अपने हाथों से पानी पिलाकर व्रत खुलवाते हैं।

वीडियो देख लोगों ने उड़ाया मजाक
जैसे ही यह वीडियो सामने आया लोगों के तो होश ही उड़ गए। जी हां, इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैं...अब ये तीसरी कहां से आ गई तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तीसरी शादी कर ली अरमान ने। तो वहीं चौथे यूजर ने सुधारते हुए लिखा- नहीं भाई ने चौथी शादी की है। भूल गए 17 साल की उम्र में भी एक शादी हुई थी।

कौन है ये महिला
बता दें कि अरमान के साथ नजर आने वाली यह महिला भी सोशल मीडिया पर काफी सर्च की जा रही है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि अरमान मलिक की दोस्त लक्ष है। जो उनका गाना कुछ इस अंदाज में प्रमोट करती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X