Armaan Malik की वजह से इस लड़की ने काटा अपना हाथ? वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल!

यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें हमेशा आती रहती हैं और अक्सर देखा जाता कि फैंस उनके हर वीडियो को काफी पसंद करते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो चर्चा में है जिसमें देखा जा सकता है कि अरमान मलिक दिल्ली में ,
हैं और उनके चक्कर में किसी ने हाथ काट लिया है। जी हां, अरमान मलिक के इस वीडियो के दौरान वो निशा से मिलते हैं और उनकी कलाई में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है।
बता दें कि निशा से अरमान मलिक कहते हैं कि क्या तूने मेरे चक्कर में हाथ काटा है। इसपर निशा जवाब देती हैं कि हां अरमान भाई की याद में ये किया है। इसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
Recommended Video
हालांकि ये सारी बातचीत मजाक में हो रही है और निशा के साथ अरमान मलिक काफी मजाक करते दिख रहे हैँ। हाल ही में अरमान मलिक की एक पत्नी पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था और इसको लेकर चर्चा में रहे थे।
अरमान मलिक सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए रहते हैं क्योंकि वो दो पत्नियों के साथ रहते हैं और इसी वजह से लोग उनको देखना पसंद करते हैं। लोगों को उनके ब्लॉग कुछ अलग और नए लगते हैं। अरमान मलिक ने पहले भी इसको लेकर कई तरह की बातें की हैं। अरमान मलिक कभी कभी विवादों में आ जाते हैं और लोग उनको अलग अलग तरह से टारगेट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications