अरमान मलिक के पीठ-पीछे पुराने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची पायल मलिक, बोली- मुझे पति का कोई डर नहीं...

Payal Malik Ek Boyfriend: यूट्यूबर अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचे हैं तभी से अपनी दो शादियों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने दो शादियां की और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका और पायल भी उनके साथ में बिग बॉस में आई थी। लेकिन उनकी पहली पत्नी पायल को बिग बॉस से बाहर किया जा चुका है।
लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन एक बार फिर से अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बचपन के प्यार को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है।
दरअसल पायल के इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में उनके साथ में कृतिका भी कार में बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान पायल रहती है कि "मैंने कभी भी इस बारे में किसी को नहीं बताया और सिर्फ यह बात कृतिका को पता है। मुझे कुछ वक्त पहले मेरे बचपन का बॉयफ्रेंड अब इंस्टाग्राम पर मिला और बचपन का प्यार तो प्यार होता है। हर किसी को होता है।"
पायल इसके आगे वीडियो में कहती है कि "कोई भी लड़की इतनी सती सावित्री नहीं होती है कि उसका बचपन में कोई बॉयफ्रेंड ना रहा हो। मेरे बचपन के प्यार ने मुझे खुद मैसेज किया और आज मैं उससे मिलने भी जा रही हूं। मैंने उसको कैफे में बुलाया और मैं कृतिका को भी अपने बचपन के बॉयफ्रेंड से मिलवाने लेकर जा रही हूं।"
अरमान की पहली पत्नी पायल आगे कहती है कि मुझे तो चीकू के पापा का कोई भी डर नहीं है क्योंकि मैं पहले ही उनको यह सब बातें बता चुकी हूं कि मेरी लाइफ में मेरा एक बॉयफ्रेंड भी था। अब पायल के पहले बॉयफ्रेंड के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं कि पूरा परिवार ही ऐसा है।


Click it and Unblock the Notifications