बिग बॉस से मशहूर होते ही अब अरमान संग तलाक पर पहली पत्नी पायल बोलीं- मेरे पास इतना पैसा है कि...

Payal Malik Armaan Malik Divorce

Payal Malik Armaan Malik Divorce: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों के बाद काफी ज्यादा पॉपुलर हुए और अब बिग बॉस के घर में आने के बाद तो पूरा देश उनकी लव स्टोरी के बारे में जान चुका है। उन्होंने दो शादियां की और उनकी पहली पत्नी पायल है और दूसरी पत्नी कृतिका है। दोनों के साथ वह बिग बॉस में आए थे और उनकी पहली पत्नी पायल को घर से पिछले हफ्ते ही बाहर कर दिया जा चुका है।

जब से पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर आई है तभी से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है और इस पर अपने जवाब भी देती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरमान ने पायल की ही दोस्त कृतिका से उन्हें बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद फैंस का कहना है कि पायल को अब अरमान को तलाक दे देना चाहिए।

फैंस का कहना तो यह भी है कि अब पायल को अरमान से अलग होकर अपनी खुद की एक पहचान बनानी चाहिए और अपने बच्चों के साथ में व्लॉगिंग की एक नई दुनिया बसानी चाहिए। जिस पर आप पायल मलिक ने कहा कि "नहीं ऐसा मैं बिल्कुल भी नहीं करूंगी क्योंकि मुझे ऐसा महसूस ही नहीं होता है कि अरमान मुझ में और कृतिका में कोई भी फर्क करते हैं।"

पायल मलिक ने आगे कहा कि "मेरे और कृतिका में ना तो वह काम ज्यादा प्यार करते हैं। हम दोनों उनके लिए बराबर हैं और चार बच्चे भी उनके लिए बराबर है। इसीलिए मुझे ऐसा कभी भी महसूस नहीं हुआ। ना तो मेरे दिमाग में ऐसा कुछ आएगा और ना ही मैं उनको कभी तलाक दूंगी। चाहे मुझे कितनी भी पापुलैरिटी हासिल हो जाए या कितना भी लोग मुझे जाने लग जाएं।"

पायल मलिक रहती है कि "मुझे अच्छे से पता है कि मैं फाइनेंशली इतनी कैपेबल हूं, मेरे पास इतना पैसा है कि मैं अगर अलग भी हो जाती हूं तो कम कर खा लूंगी। लेकिन मुझे कहीं जाना नहीं है क्योंकि मैं अपनी फैमिली में अपने बच्चों के साथ में बहुत खुश हूं। मैं अरमान से भी बहुत प्यार करती हूं।"

इसी के अलावा जब पायल मालिक से बिग बॉस में दोबारा जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि अगर बिग बॉस ने उन्हें एक बार फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री पर बुलाया तो वह जरूर जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी लोग उनके पीठ पीछे बातें बना रहे हैं, अगर वह वाइल्ड कार्ड एंट्री पर बिग बॉस में गई तो उनको भी जवाब देकर आएंगी।

Read more about: kritika malik payal malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X