BB OTT 3: पायल के बेघर होते ही बिस्तर पर कोजी हुए अरमान-कृतिका, करने लगे ऐसी बातें, हर कोई हैरान

Armaan Malik Kratika Malik Romance Video: यूट्यूबर अरमान मलिक अभी के समय पर सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए हैं और आपको बता दें कि उन्हें शुरुआत में तो अपने दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में बिग बॉस प्लेटफार्म पर देखा गया था। हालांकि अब अरमान की पहली पत्नी पायल को शो से एविक्टेड कर दिया गया है।
जब से पायल को शो से बाहर किया गया है तभी से अरमान और कृतिका खूब ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग तो उन्हें खूब खरी खोटी सुना रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान को कृतिका से कुछ कहते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल अरमान अपनी दूसरी पत्नी कृतिका से कहते हैं कि मेरा इनके साथ में रहने का दिल नहीं कर रहा है। कृतिका रहती है कि बहुत नीच लोग हैं। जिस पर अरमान कहते हैं कि यह लोग सब दोगले हैं। सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और, दो या तीन लोग ही हैं वरना सारे के सारे मुझसे डरते हैं। मेरी चुगली करते हैं। सबको पता है क्या सही है या गलत है। लेकिन अपने मुंह से बोलकर बुरे नहीं बनते।
लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस वायरल वीडियो के कैप्शन में कृतिका को काफी ज्यादा हरि कोट सुनाई जा रही है। कृतिका के लिए लिखा जा रहा है कि वह पति चोर है, पति को भड़काने वाली है और पति को वश में कर लेने वाली है। दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो को पायल मलिक के एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।
इस वीडियो पर अब लगातार काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि नीच तुम दोनों हो बाकी कोई भी नहीं है। हालांकि एक अन्य यूजर का कहना है कि दोगले तुम दोनों हो। हालांकि एक दूसरा यूजर लिखता है कि तुम लोगों के पास में कितना फालतू टाइम है कि अपने घर को छोड़कर किसी कीपर्सनल लाइफ में बकबक कर रहे हो।


Click it and Unblock the Notifications