Armaan Malik ने Bigg Boss से वसूली है मोटी रकम, 50 लाख से भी ज्यादा की कर चुके हैं कमाई

Armaan Malik fees in Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 अपने प्रीमियर के समय से ही काफी चर्चा में है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों में इस हाई-ऑक्टेन ड्रामा को 42 प्रतिशत ज्यादा व्यू मिले हैं, जो सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 से भी ज्यादा है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बॉस ओटीटी 3 ने दर्शकों के बीच किस तरह की दिलचस्पी पैदा की है।
सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली बात थी अरमान मलिक की बहुविवाहित शादी, जिसे शो में दिखाया गया था। अब, बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर की फीस के बारे में जानकारी सामने है।
अरमान मलिक भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 200-300 करोड़ रुपये है। जैसे ही उन्होंने शो में एंट्री ली, लोगों की तरफ से निगेटिविटी और बुरे कमेंट्स की भरमार हो गई। इस फैक्ट से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इतने बड़े मंच पर हिस्सा लेने से अरमान को अपने करियर में निश्चित रूप से एक बड़ा ब्रेक मिल सकता है।
अरमान मलिक की फीस की बात करें तो सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरमान मलिक हर एपिसोड से 2 लाख रुपये कमा रहे हैं, जिसका मतलब है कि वो एक हफ्ते में 14 लाख रुपये कमा रहे हैं। अब, अगर हम बिग बॉस ओटीटी 3 पर अब तक की उनकी पूरी पेमेंट की कैलकुलेशन करें तो यह 50 लाख रुपये से भी ज्यादा है, जो यूट्यूबर को शो के सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाले वाले कंटेस्टेंट्स में से एक बनाता है।
अरमान मलिक ने अपने करियर की शुरुआत एक मैकेनिक के तौर पर की थी और एक समय ऐसा भी था जब यूट्यूबर की मां इस बात को लेकर चिंतित थी कि पढ़ाई पूरी न करने की वजह से अरमान की शादी कभी नहीं होगी। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि एक बार अरमान दो कोशिशों के बाद भी आठवीं क्लास पास ना कर पाने के कारण घर से भाग गए थे। लेकिन वो वापस आ गए और उनके पिता ने उन्हें पीटा। हालांकि, उन्होंने अपने व्लॉग के ज़रिए पब्लिसिटी पाई और सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक बन गए। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अरमान ने खुलासा किया कि उनकी कुल संपत्ति 200-300 करोड़ रुपये है।
बीबी ओटीटी 3 के हाल ही में बाहर हुए तीन कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित, सना सुल्तान और अदनान शेख की बात करें तो इन सभी कंटेस्टेंट को इस शो में आने के लिए लाखों में पैसे दिए गए थे। चंद्रिका दीक्षित ने कथित तौर पर प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये चार्ज किए थे, जिसका मतलब है उन्हें अपनी जर्नी के लिए 2.10 लाख रुपये मिले हैं। सना सुल्तान ने प्रति एपिसोड 60 हजार रुपये चार्ज किए, जो कुल मिलाकर लगभग 2.40 लाख रुपये है।
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख की बात करें तो उन्होंने कथित तौर पर प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये चार्ज किए हैं और शो में उनके छोटे से कार्यकाल से उन्हें कुल 7 लाख रुपये मिलेंगे। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो BB OTT 3 के विजेता को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जो सीजन 1 और सीजन 2 के विजेताओं के लिए भी एक-जैसा था।


Click it and Unblock the Notifications











