SHOCK...कपिल की इमेज खराब की गई है...हमारी कोई लड़ाई नहीं हुई...
हाल ही में खबर आयी थी कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के बाद सिंगर अरमान मलिक के साथ गलत व्यवहार किया है। इस वजह से उन्हें द कपिल शर्मा शो का सेट छोड़कर जाना पड़ा।
हाल ही में एक खबर आयी थी कि अरमान मलिक अपने भाई अमाल के साथ द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे।लेकिन कपिल के बुरे व्यवहार के कारण दोनों को सेट छोड़कर जाना पड़ा था।
अरमान मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए इन सभी खबरों को महज अफवाह का नाम दिया। इसके साथ उन्होंने कपिल के समर्थन में कई बड़े बयान दिए हैं।
OMG...शाहरूख की काजोल बनी संजीदा...जबरदस्त..Super Hit..
अरमान कहते हैं कि मैं उड़ीसा में था। इस वजह से द कपिल शर्मा शो में नहीं जा पाया। मेरे भाई अमाल भी काम के सिललिसे में बाहर थे। इस वजह से हम दोनों द कपिल शर्मा शो में नहीं पहुंच पाए। यह सारी बातें हमारे और द कपिल शर्मा शो की टीम के बीच पहले ही तय हो चुकी थी।

मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हर कोई विवाद का सहारा लेते हुए कपिल को नीचा दिखाने की कोशिश क्यों कर रहा है। वह बहुत ही बेहतरीन आर्टिस्ट हैं।
मेरे ख्याल से मीडिया को इस तरह की खबरों को छोड़ कोई प्रमुख खबरों पर चर्चा करनी चाहिए। इस तरह की बेबुनियाद खबरों से किसी की इमेज खराब करने की कोशिश करना गलत है।
गौरतलब है कि सुनील और कपिल पहले ऐसे आर्टिस्ट नहीं हैं जिनके बीच विवाद हो रहा है। इससे पहले भी कई टीवी एक्टर के बीच ऐसा विवाद हो चुका है। वो भी कई गुणा बड़ा। यहां देखें उनकी एक झलक.


Click it and Unblock the Notifications