पहली पत्नी को चंडीगढ़ छोड़ कृतिका संग दुबई में करवाचौथ मना रहे हैं अरमान मलिक, फूट-फूटकर रोईं पायल मलिक

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान-पायल और कृतिका आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी दोनों अपने नए बिजनेस को लेकर हेडलाइन बटोरते हैं तो कभी दोनों अपने फिटनेस वीडियो शेयर कर वाहवाही लूटते हैं। बता दें कि इन दिनों अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ दुबई में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों अपने बिजनेस के सिलसिले में दुबई गए हैं, लेकिन जब दुबई गए ही हैं तो दोनों जमकर घूमते फिरते भी हैं।
पायल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बता दें कि करवाचौथ भी अरमान और कृतिका दुबई में ही मना रहे हैं। यह सब देखकर पायल काफी परेशान हो जाती हैं। वह अरमान मलिक को कॉल करती हैं वह कहती हैं कि उन्हें अरमान की याद आ रही है। अरमान पायल को कहते हैं बेटी...रोते नहीं हैं। हो सकता है कि मैं करवाचौथ मनाने वहां आ जाऊं। यह पहली बार है जब पायल और अरमान साथ करवाचौथ नहीं मना रहे हैं। पायल करती हैं कि अरमान की याद में उन्होंने मेहंदी भी नहीं लगवाई है। तभी अरमान कहते हैं कि नहीं अभी जाओ और मेहंदी लगवाकर आओ।
कृतिका ने उर्दू में लिखवाया पति का नाम
बता दें कि जहां पायल मलिक अकेली हैं वहीं दुबई में कृतिका मलिक काफी मस्ती कर रही हैं अपनी करवाचौथ की जमकर तैयारियां कर रही हैं। अरमान कृतिका के लिए पूजा की सामान खरीदते नजर आते हैं। वहीं करवाचौथ से एक दिन पहले कृतिका हाथ भरकर मेहंदी लगवाती हैं। कृतिका एक हाथ में अंग्रेजी में संदीप नाम लिखती हैं वहीं दूसरे हाथ में वह उर्दू से नाम लिखवाती नजर आती हैं। कृतिका के साथ में उर्दू लिखी देख लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जहां एक कहा- तुम लोग बस धर्म में रहने का दिखावा करते हो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आया कि मैडम ने करवाचौथ पर उर्दू क्यों लिखावाई।


Click it and Unblock the Notifications











