लक्ष्य के घर में आते ही अरमान मलिक ने कृतिका मलिक को दिखाई औकात, बाल खींचकर किया बाहर

Armaan Malik kritika Malik Fight: यू्ट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां अपने व्लॉग्स को लेकर छाए रहते हैं। इसके साथ ही दो दो पत्नियों के होते हुए अरमान मलिक की तासरी शादी और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चर्चे भी खूब रहते हैं। पायल और कृतिका के बाद अरमान मलिक का नाम उनके ही घर में रहने वाली लक्ष्य के साथ जोड़ा जाता है।
कई बार अरमान मलिक लक्ष्य के साथ शादी को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। हालांकि वो इसे दोनों पत्नियों के साथ किया गया प्रैंक बताते हैं। वहीं अब जो इस अतरंगी फैमिली से वीडियो वायरल हो रहा है। वो है कृतिका और अरमान का। इस वीडियो में अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका पर गुस्सा करते और उनके बाल खींचते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, पायल और कृतिका इस दिनों अपने लुक्स और मेकअप से तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करते दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कृतिका ने अपने बाल नीले रंग में रंगा लिए। ये अरमान मलिक को जरा भी पसंद नहीं आया और ये प्रतिक्रिया उन्होंने कृतिका के इस लुक पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कृतिका को तुरंत काले बाल कराने के लिए भी कहा।
बता दें कि तमाम लोगों का मानना है कि पायल और कृतिका के बाद अरमान ने लक्ष्य से तीसरी शादी करली है। वो जिम से लेकर घर पर हमेशा ही पायल और कृतिका की तरह ही रहती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही लक्ष्य की फिटनेस का भी अरमान मलिक एकदम वैसे ही ख्याल रखते हैं जैसे पायल और कृतिका की। साथ ही लक्ष्य सभी बच्चों को भी संभालती दिखाई देती हैं। नेटिजंस का मानना है कि लक्ष्य के चक्कर अब अरमान मलिक कृतिका को उसकी सही औकात दिखा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











