बच्चों की आया के साथ Armaan Malik का चक्कर? कहा- 'पहली दो पत्नियों की तरह ही मुझ रखते हैं और अब तीसरी बीवी...'

Armaan Malik

Armaan Malik Third Wife: यूट्यूबर और व्लॉगर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते हैं। अरमान मलिक की कई शादियां हो चुकी हैं और लोग अक्सर कयास लगाते हैं कि उनकी जल्द ही एक और शादी होगी और इसी बात को सपोर्ट करते हुए उनके बच्चों की आया का एक मैसेज सामने आया है।

पायल को धोखा देकर की दूसरी शादी

आपको बता दें, अरमान मलिक की दो बीवियां कृतिका और पायल एक साथ रहती हैं। अरमान ने पहले पायल से शादी की थी लेकिन फिर उनका दिल पायल की ही पक्की सहेली कृतिका पर आ गया और फिर उन्होंने भागकर कृतिक से शादी कर ली। पायल ने पहले इस शादी का विरोध किया लेकिन बाद में वो अपनी शादी बचाने के लिए अरमान और कृतिका के साथ रहने के लिए तैयार हो गईं।

चार बच्चों के पिता हैं अरमान

पायल के पहले अरमान से एक बच्चा था लेकिन बाद में पायल और कृतिका ने IVF के जरिए एक साथ बच्चा पैदा करने की ठानी और फिर कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया और पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। कुल मिलाकर अरमान के पायल और कृतिका से चार बच्चे हैं और उनमें से तीन बच्चों की मां अकेली पायल हैं।

बच्चों की आया का बयान

हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसमें पायल अपने बच्चों की आया यानि जो अरमान मलिक के बच्चों की देख-रेख करती है, उससे सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अरमान के बच्चों की आया जिसका नाम लक्ष है, वो कहती नजर आ रही है कि- 'अरमान जी मुझे पायल और कृतिका के बराबर रखते हैं। मेरे साथ उन्होंने कभी फर्क नहीं किया है। उन्होंने कभी मुझे टोका नहीं कि ये नहीं करना, वहां नहीं जाना। उन्होंने हमेशा मुझे कहा कि तुम जिम जाओ, बाहर जाओ, घूमो-फिरो... जो तुम्हारा मन करता है वो करो। वो आपकी सोच है कि आप मुझे तीसरी बीवी की तरह देखते हो।'

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X