Armaan Malik: अरमान ने दोनों प्रेग्नेंट पत्नियां के साथ खेली होली तो फिर घटी ऐसी घटना

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक जो कि हमेशा ही अपनी दोनों पत्नियां को लेकर खबरों में रहते हैं। हाल ही में अरमान ने दोनों प्रेग्रेंट पत्नियां संग धूमधाम से होली खेली और उनके साथ डांस किया तो खबरों में आ गए और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। लोगों ने अरमान को पत्नियां का ख्याल रखने की सलाह दी और बताया कि ऐसे समय में उनको क्या करना चाहिए।
इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि अरमान मलिक एक जाने माने यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फ्लॉइंग है। अरमान कुछ भी करते हैं तुरंत ही खबरों में आ जाते हैं। ऐसा ही इस बार फिर से उनके साथ हुआ, दरअसल बात ऐसी है कि, अरमान मलिक और उनकी दो गर्भवती पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक को अपने प्रियजनों के साथ होली मनाते हुए देखा गया।
इन होली वाले खास पल को साझा करने के लिए अरमान ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अरमान मलिक ने अपने होली समारोह से अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक वीडियो साझा किया। वीडियो में, अरमान को उनके बेटे चिरायु मलिक और उनकी पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है और साथ में सब मिलकर डांस भी कर रहे थे।
तो जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ हर बार की तरह कुछ यूजर्स ने अरमान को ट्रोल करना शुरु कर दिया साथ ही उनकी पत्नियां को भी आडे़ हाथों लिया। यूजर्स ने कमेंट में कहा है कि इस हालत में गर्भवती महिलाओं को ऐसे डांस नहीं करना चाहिए और ऐसे रंगों को उपयोग नहीं करना चाहिए यह उनके होने वाले बच्चों के लिए सही नहीं है। इसके साथ ही यूर्जस ने अरमान की भी क्लास लगा और कहां कि जश्न से ज्यादा जरुरी है इस बात आप अपनी पत्नियां का ख्याल रखें।


Click it and Unblock the Notifications