..................... Armaan Malik And Payal Malik Rift in Relationship, sadi- Tu bus mein Dhakke Khati, video viral - Hindi Filmibeat

अरमान मलिक और पायल मलिक के रिश्ते में आई दरार! बोले- तेरी मुझसे शादी नहीं हुई होती तो तू बस में धक्के खाती...

Armaan Malik

Armaan Malik And Payal Malik Rift in Relationship: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हैं। कभी उनके जिम के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी उनके वेकेशन वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

बीते दिनों अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ वेकेशन पर गए थे। वहीं अब अरमान अपनी पहली पत्नी के साथ वेकेशन पर आए हैं। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

अरमान ने कही पायल के लिए हैरान कर देने वाली बात
अरमान ने पायल के साथ वेकेशन के कई वीडियोज़ और फोटो शेयर किए हैं, लेकिन वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक पायल के साथ कहीं घूमने जाते हैं, लेकिन इतने में ही अरमान पायल से कह देते हैं कि अगर तेरी मुझसे शादी नहीं होती तो तू बस में धक्के खा रही होती। अरमान की इस बात को सुन पायल नाराज हो जाती हैं।

पायल ने अरमान को दिया मुंहतोड़ जवाब
वहीं पायल भी अरमान को मुंहतोड़ जवाब देती हैं। पायल अरमान को कहती हैं कि अगर आप मुझसे आज शादी नहीं किए होते ना तो आज आप भी आप जिम चला रहे होते। इसके बाद अरमान कहते हैं अच्छा...तो जिम ट्रेनर होता मैं वैसे जिम ट्रेनर भी अच्छी बात होती है पायल, लेकिन इसके बाद पायल कोई जवाब नहीं होती हैं।

वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि अरमान मलिक की इस बात को सुन यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- पत्नी को ऐसा कौन बोलता है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- वाह पायल क्या रिप्लाई दिया है दिल जीत लिया। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- मजा आ गया पायल। बता दें कि सोशल मीडिया पर पायल और अरमान का यह वीडियो छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X