अरमान मलिक के बेटा हुआ है या बेटी ? सौतन कृतिका मलिक ने शेयर कर दी बच्चे की तस्वीर बता दिया जेंडर

Armaan malik-Payal malik blessed with baby girl or boy: यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने बीती रात बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन पायल, अरमान और कृतिका तीनों ने ही यह रिवील नहीं किया कि बेटा हुआ है या बेटी, लेकिन लोगों का मानना है कि पायल मलिक ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं अब हाल ही में कृतिका मलिक ने बच्चे की तस्वीर साझा की है साथ ही अरमान मलिक ने भी खुशी-खुशी में यह बता दिया है कि बेटा हुआ है या बेटी।

Armaan malik

पायल मलिक ने दिया बेटे के जन्म

जी हां, पायल मलिक के बच्चे का जेंडर रिवील हो चुका है। वैसे तो फैमिली के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें डॉक्टर बाहर निकलकर आते हैं और अरमान को बधाई देते थकते नहीं हैं। खुशी-खुशी में अरमान के मुंह से निकल जाता है कि इतने भाइयों में अकेली है अब तूबा। अरमान कहते हैं कि हमें लगा था कि एक तूबा की बहन आ जाएगी, लेकिन अकेली तूबा और चार भाई हैं उसके।

कृतिका मलिक ने रिवील किया बेटे का चेहरा

इसी के साथ ही कृतिका मलिक ने भी बच्चे का चेहरा रिवील कर दिया है। जी हां, कृतिका मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे की झलक दिखाते हुए कहा कि यह एक दम उनके बेटे जैद के जैसा है। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग चुका है। क्योंकि घर में पांचवां बच्चा आया है। बता दें कि कृतिका और अरमान मलिक का एक बेटा है और पायल मलिक के तीन बेटे और एक बेटी यानी कि चार बच्चे हैं। फिलहाल तो पांचवे बच्चे के घर आने से पूरा परिवार बेहद खुश है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X